पर्सनल फाइनेंस
.png)
3 min read | अपडेटेड March 10, 2026, 16:01 IST
सारांश
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अब आपको आधार केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूआईडीएआई (UIDAI) ने एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपना नंबर बदल सकते हैं। इसके लिए बस आपको 75 रुपये का छोटा सा शुल्क देना होगा।

आधार कार्ड के नए मोबाइल ऐप के जरिए अब घर बैठे ही अपडेट किया जा सकेगा मोबाइल नंबर।
आज के समय में आधार कार्ड हमारी लाइफ का एक अटूट हिस्सा बन चुका है। चाहे नया मोबाइल सिम कार्ड खरीदना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, हर जगह 12 अंकों वाले इस यूनिक नंबर की जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत के निवासियों को वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्ड जारी करता है। आधार कार्ड में व्यक्ति से जुड़ी कई बेहद जरुरी जानकारियां दर्ज होती हैं, जिनमें नाम, जन्मतिथि, जेंडर, पिता का नाम और घर का पता शामिल होता है। इसी वजह से इस कार्ड को हमेशा अपडेट रखना और इसमें सही जानकारी होना बहुत जरुरी है।
आधार कार्ड के साथ आपका एक्टिव मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही जरुरी है, क्योंकि ज्यादातर ऑनलाइन वेरिफिकेशन ओटीपी के जरिए ही होते हैं। हाल ही में यूआईडीएआई ने अपना नया आधार मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसमें कई आधुनिक और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यह ऐप काफी सरल है और इसे आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आपने कोई नया सिम कार्ड लिया है या फिर आपका पुराना सिम खो गया है, तो ऐसी स्थिति में मोबाइल नंबर को अपडेट करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस नए ऐप के सर्विस सेक्शन में जाकर अब आप बिना किसी परेशानी के अपना नंबर बदल सकते हैं।
यूआईडीएआई के इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब लोगों को आधार सेवा केंद्र जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप अपने घर पर आराम से बैठकर ही मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार ऐप को ओपन करना होगा और आधार आधारित ऑथेंटिकेशन की मदद से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको होमपेज पर दिए गए सर्विसेज वाले टैब पर क्लिक करना होगा। वहां आपको 'अपडेट मोबाइल नंबर' का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही ऐप आपको वह मोबाइल नंबर दिखाएगा जो वर्तमान में आपके आधार के साथ रजिस्टर है।
इसके बाद आपको वह नया मोबाइल नंबर डालना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड के साथ लिंक करना चाहते हैं। नया नंबर दर्ज करते ही आपके उसी नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरकर आपको वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जैसे ही ओटीपी वेरीफाई होगा, आपकी रिक्वेस्ट यूआईडीएआई के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें ऑथेंटिकेशन का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि किसी भी तरह के फ्रॉड की गुंजाइश न रहे।
इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को एक छोटा सा शुल्क भी चुकाना पड़ता है। यूआईडीएआई ने ऐप के जरिए मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए 75 रुपये का शुल्क तय किया है। फीस जमा करने के बाद ही आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस की जाती है। आमतौर पर आधार के रिकॉर्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट होने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। हालांकि, कुछ मामलों में वेरिफिकेशन की वजह से इसमें एक महीने तक की देरी भी हो सकती है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is NIIF? How India's National Investment and Infrastructure Fund Works
What Is Yield to Maturity (YTM) in Bonds? A Complete Guide
Employees' Provident Fund Scheme 2026: Everything EPF Members Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs