return to news
  1. FD में पैसा लगाने से पहले सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, सही अवधि चुनना भी जरूरी, समझें निवेश का सही तरीका

पर्सनल फाइनेंस

FD में पैसा लगाने से पहले सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, सही अवधि चुनना भी जरूरी, समझें निवेश का सही तरीका

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 23, 2026, 16:28 IST

सारांश

अगर आप FD की अवधि पूरी होने से पहले पैसा निकालते हैं, तो मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है। बैंक आमतौर पर उस अवधि के हिसाब से ब्याज दोबारा तय करते हैं, जितने समय तक पैसा जमा रहा। इसके अलावा प्रीमैच्योर विड्रॉल पेनल्टी भी लग सकती है।

Fixed deposit

अगर आप ब्याज और पैसों की उपलब्धता दोनों का संतुलन बनाना चाहते हैं, तो FD लैडरिंग अपना सकते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले यह देखते हैं कि किस बैंक में सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। लेकिन सिर्फ ज्यादा ब्याज दर देखकर FD चुनना हमेशा सही फैसला नहीं होता। इसमें यह देखना भी जरूरी है कि FD कितने समय के लिए कर रहे हैं और उसमें जमा पैसा कब वापस मिलेगा। मान लीजिए, आपको दो साल बाद घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट करना है। ऐसे में अगर आप ज्यादा ब्याज के लालच में पांच साल की FD करा लेते हैं, तो जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने में परेशानी हो सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी तरफ, छोटी अवधि की FD कराने पर मैच्योरिटी के समय ब्याज दरें कम होने का जोखिम रहता है। इसलिए FD चुनते समय ब्याज के साथ-साथ पैसों की जरूरत और लिक्विडिटी यानी जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने की सुविधा को भी समझना चाहिए।

FD की मैच्योरिटी डेट क्यों है जरूरी?

FD की मैच्योरिटी डेट वह तारीख होती है, जब बैंक आपकी जमा रकम और उस पर मिलने वाला ब्याज वापस करता है। इससे पहले पैसा निकालने पर बैंक के नियम लागू होते हैं। एक आम गलती यह है कि निवेशक मान लेते हैं कि लंबी अवधि की FD पर हमेशा ज्यादा ब्याज मिलेगा। जबकि ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार बैंक दो साल की FD पर पांच साल की FD से ज्यादा ब्याज देते हैं। इसलिए अलग-अलग अवधि की ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आपको दो साल बाद पैसों की जरूरत है, तो ऐसी FD चुनना बेहतर हो सकता है जिसकी मैच्योरिटी उसी समय हो।

मैच्योरिटी से पहले FD तोड़ने पर क्या होगा?

अगर आप FD की अवधि पूरी होने से पहले पैसा निकालते हैं, तो मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है। बैंक आमतौर पर उस अवधि के हिसाब से ब्याज दोबारा तय करते हैं, जितने समय तक पैसा जमा रहा। इसके अलावा प्रीमैच्योर विड्रॉल पेनल्टी भी लग सकती है।

आरबीआई के नियमों के मुताबिक, समय से पहले FD निकालने पर बैंक को वास्तविक जमा अवधि और रकम पर लागू ब्याज दर के हिसाब से ब्याज देना होता है, न कि पहले तय की गई पूरी अवधि की ब्याज दर से। इसलिए FD कराने से पहले बैंक की पेनल्टी पॉलिसी जरूर देखें।

FD लैडरिंग से कैसे मिलेगी मदद?

अगर आप ब्याज और पैसों की उपलब्धता दोनों का संतुलन बनाना चाहते हैं, तो FD लैडरिंग अपना सकते हैं। इसमें पूरी रकम एक FD में लगाने के बजाय अलग-अलग अवधि की FD में बांट दी जाती है। उदाहरण के लिए, 10 लाख रुपये को चार हिस्सों में बांटकर 2.5 लाख रुपये की चार FD करा सकते हैं। इनकी अवधि एक, दो, तीन और पांच साल रख सकते हैं। इससे अलग-अलग समय पर पैसा मैच्योर होगा। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और बाकी रकम को उस समय मिलने वाली ब्याज दर पर दोबारा निवेश कर सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories