return to news
  1. PF अकाउंट होल्डरों को इस बार जल्द मिल सकता है ब्याज का पैसा, क्या है अभी तक का अपडेट?

पर्सनल फाइनेंस

PF अकाउंट होल्डरों को इस बार जल्द मिल सकता है ब्याज का पैसा, क्या है अभी तक का अपडेट?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 07, 2026, 08:13 IST

सारांश

अगर पिछले पांच फाइनेंशियल ईयर पर नजर डालें, तो 2020-21 में ब्याज दर 8.50% थी, वहीं 2021-2022 यानी कि कोविड के दौर में ब्याज दर घटाकर 8.10% कर दी गई थी। 2022-23 में ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15% किया गया था, जबकि इसके बाद 2023-24 और 2024-25 के लिए ब्याज दर को 8.25% कर दिया गया था।

ईपीएफओ

ईपीएफओ सदस्यों को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का ब्याज कब मिलेगा? (Photo: Shutterstock)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation, EPFO) के सदस्यों के खाते में जल्द ही फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का ब्याज जुड़ सकता है। ईपीएफओ ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए पहले ही 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी थी। अब ईपीएफओ ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यलयों को निर्देश दिया है कि ब्याज की रकम जल्द से जल्द ईपीएफओ सदस्यों के खाते में जमा हो जानी चाहिए। 1 जुलाई को EPFO ने आदेश जारी कर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी थी। EPF स्कीम, 1952 के तहत श्रम और रोजगार मंत्रालय की मंजूरी के बाद ये दरें घोषित की गई थीं। इसमें क्षेत्रीय और जोनल कार्यालयों को सदस्यों के EPF खातों में मंजूर किया गया ब्याज जमा करने का निर्देश दिया गया है। इससे देश के करीब 8 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे कैलकुलेट होता है ईपीएफओ का ब्याज?

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए EPF की ब्याज दर सालाना 8.25% (हर महीने 0.688%) है। यह दर 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच EPFO में किए गए सभी योगदानों पर लागू होगी। EPF पर ब्याज की कैलकुलेशन हर महीने EPF खाते के क्लोजिंग बैलेंस के आधार पर की जाती है, लेकिन इसे फाइनेंशियल ईयर के अंत में सालाना तौर पर जमा किया जाता है। इस पर मिलने वाला ब्याज आम तौर पर टैक्स-फ्री होता है।

पिछले कुछ सालों में कैसा रहा है ब्याज दर?

अगर पिछले पांच फाइनेंशियल ईयर पर नजर डालें, तो 2020-21 में ब्याज दर 8.50% थी, वहीं 2021-2022 यानी कि कोविड के दौर में ब्याज दर घटाकर 8.10% कर दी गई थी। 2022-23 में ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15% किया गया था, जबकि इसके बाद 2023-24 और 2024-25 के लिए ब्याज दर को 8.25% कर दिया गया था। 2025-26 लगातार तीसरा फाइनेंशियल ईयर है, जब ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बार जल्द अकाउंट में क्रेडिट हो सकता है EPFO का ब्याज

इस बार उम्मीद की जा रही है कि ईपीएफओ सदस्यों के खाते में ब्याज जल्द क्रेडिट हो सकता है। दरअसल ईपीएफओ डेटाबेस में बड़ा अपग्रेड हो रहा है और साथ ही सॉफ्टवेयर सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है। जिससे क्लेम प्रोसेस भी पहले से काफी ज्यादा आसान हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस माइग्रेशन के बाद ईपीएफओ अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज के पैसे पहले की तुलना में जल्द क्रेडिट हो जाएंगे।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख