return to news
  1. EPFO ने पूरा किया सॉफ्टवेयर अपग्रेड, लेकिन क्लेम प्रोसिसिंग में फिलहाल लग सकता है ज्यादा समय

पर्सनल फाइनेंस

EPFO ने पूरा किया सॉफ्टवेयर अपग्रेड, लेकिन क्लेम प्रोसिसिंग में फिलहाल लग सकता है ज्यादा समय

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 06, 2026, 15:58 IST

सारांश

नए सिस्टम को पूरी तरह स्थिर करने के लिए अगले 2 सप्ताह तक PF क्लेम और अन्य सेवा अनुरोधों की अतिरिक्त जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके कारण क्लेम के निपटान और कुछ अन्य सेवाओं में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

EPFO

EPFO ने बताया कि सदस्य और नियोक्ता सेवाएं अब चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू कर दी गई हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम पूरा कर लिया है। संगठन ने कहा कि इस अपग्रेड का उद्देश्य सदस्यों और नियोक्ताओं को बेहतर और अधिक सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराना है। EPFO ने बताया कि सदस्य और नियोक्ता सेवाएं अब चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू कर दी गई हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पहले EPFO ने कहा था कि मेंटेनेंस का काम 28 जून तक पूरा हो जाएगा और सेवाएं 29 जून से शुरू हो जाएंगी। बाद में इस अवधि को बढ़ाकर 1 जुलाई रात 11:59 बजे तक कर दिया गया। इसके बाद 3 जुलाई 2026 से सदस्यों और नियोक्ताओं के लिए अधिकांश ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

क्लेम प्रोसेसिंग में लग सकता है ज्यादा समय

नए सिस्टम को पूरी तरह स्थिर करने के लिए अगले 2 सप्ताह तक PF क्लेम और अन्य सेवा अनुरोधों की अतिरिक्त जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके कारण क्लेम के निपटान और कुछ अन्य सेवाओं में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

EPFO ने सदस्यों से की ये अपील

EPFO ने सदस्यों और नियोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान धैर्य रखें और एक ही अनुरोध को बार-बार सबमिट करने या पीक आवर्स में बार-बार ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने से बचें। संगठन का कहना है कि इससे सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। EPFO ने भरोसा दिलाया है कि वह जल्द से जल्द सभी सेवाओं को पूरी तरह सामान्य और सुचारु बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

UAN से जुड़ी दो सेवाएं अब UMANG ऐप पर

EPFO ने UAN Activation और Direct UAN Allotment की सेवाओं को UMANG ऐप पर स्थानांतरित कर दिया है। इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए अब सदस्यों को आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख