return to news
  1. दुबई में डिस्काउंट पर क्यों बिक रहा Gold? बिना कस्टम ड्यूटी कितनी ज्लेवरी ला सकते हैं?

पर्सनल फाइनेंस

दुबई में डिस्काउंट पर क्यों बिक रहा Gold? बिना कस्टम ड्यूटी कितनी ज्लेवरी ला सकते हैं?

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 10, 2026, 17:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ऐसे माहौल में जो भारतीय लोग दुबई जैसे देशों से भारत वापस आते हैं, उनके मन में यह सवाल भी होता है कि वे अपने साथ कितना सोना ला सकते हैं। भारत के नए बैगेज नियमों के अनुसार विदेश से लौटने वाले यात्रियों को एक तय सीमा तक सोना बिना कस्टम ड्यूटी के लाने की अनुमति है।

Gold

Gold Price: रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में सोना इस समय सस्ते दाम पर ट्रेड कर रहा है।

दुबई दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब में से एक है और यहां से सोना स्विट्जरलैंड, हांगकांग और भारत जैसे देशों में सप्लाई किया जाता है। हाल ही में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद करीब 10 दिनों से कई फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं। इसके चलते कई लोग दुबई में फंस गए हैं। इसके साथ ही सोने की फिजिकल सप्लाई भी बाधित हो गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दुबई में क्यों सस्ता मिल रहा सोना

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से दुबई के गोल्ड मार्केट में दिलचस्प स्थिति बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में सोना इस समय सस्ते दाम पर ट्रेड कर रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में कई फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं, जिससे सोने की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है और ज्यादा मात्रा में सोना दुबई के लोकल मार्केट में ही अटका हुआ है।

कई खरीदार नए ऑर्डर देने से पीछे हट गए हैं। इसकी वजह यह है कि अभी शिपिंग और इंश्योरेंस की लागत बहुत ज्यादा हो गई है और यह भी तय नहीं है कि सोना समय पर डिलीवर हो पाएगा या नहीं। इसलिए ट्रेडर्स लंबे समय तक स्टोरेज और फंडिंग का खर्च उठाने के बजाय सोने को सस्ते में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण दुबई में सोना लंदन के ग्लोबल बेंचमार्क प्राइस से करीब 30 डॉलर प्रति औंस तक सस्ता ऑफर किया जा रहा है।

दुबई से कितना सोना ला सकते हैं भारत

ऐसे माहौल में जो भारतीय लोग दुबई जैसे देशों से भारत वापस आते हैं, उनके मन में यह सवाल भी होता है कि वे अपने साथ कितना सोना ला सकते हैं। भारत के नए बैगेज नियमों के अनुसार विदेश से लौटने वाले यात्रियों को एक तय सीमा तक सोना बिना कस्टम ड्यूटी के लाने की अनुमति है।

नियमों के मुताबिक पुरुष यात्री अधिकतम 20 ग्राम तक सोने के आभूषण बिना कस्टम ड्यूटी के भारत ला सकते हैं, जबकि महिला यात्री 40 ग्राम तक सोने के आभूषण ड्यूटी-फ्री ला सकती हैं। इसके लिए यात्रियों को खरीद का बिल और सोने की शुद्धता से जुड़ी जानकारी अपने पास रखनी चाहिए, ताकि एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान दिखा सकें।

सीमा से ज्यादा सोना लाने पर भरना होगा टैक्स

अगर कोई यात्री इस सीमा से ज्यादा सोना लाता है तो उस पर कस्टम ड्यूटी देनी पड़ती है। साथ ही तय सीमा से अधिक सोना लाने पर एयरपोर्ट पर रेड चैनल में इसकी घोषणा करना जरूरी होता है। अगर कोई ऐसा नहीं करता और सोना छिपाकर लाने की कोशिश करता है तो उस पर जुर्माना लग सकता है या सोना जब्त भी किया जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख