return to news
  1. दिल्ली सरकार ने वोकेशनल टीचर्स की सैलरी की करीब दोगुनी, समग्र शिक्षा अभियान शिक्षकों को भी बंपर फायदा

पर्सनल फाइनेंस

दिल्ली सरकार ने वोकेशनल टीचर्स की सैलरी की करीब दोगुनी, समग्र शिक्षा अभियान शिक्षकों को भी बंपर फायदा

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 14:22 IST

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया X पर लिखा, कैबिनेट की बैठक में वोकेशनल और समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों की सैलरी में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली टीचर्स

दिल्ली सरकार ने वोकेशनल टीचरों की सैलरी लगभग की डबल

दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे सरकारी स्कूलों के वोकेशनल टीचर्स और समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों को जमकर फायदा मिलेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर दी है। उन्होंने X पर लिखा, 'कैबिनेट की बैठक में वोकेशनल और समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों की सैलरी में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।' वोकेशनल टीचरों की सैलरी जहां पहले 20,000 से 23,000 रुपये के बीच थी, उसे बढ़ाकर अब 38,100 रुपये कर दिया गया है। इस तरह से वोकेशनल टीचरों को सैलरी में करीब दोगुना इजाफा मिलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं बात अगर समग्र शिक्षा अभियान टीचरों की करें तो उनकी सैलरी पहले जहां 21,000 रुपये थी, उसे अब बढ़ाकर 35,420 रुपये कर दिया गया है। दिल्ली में 1,131 वोकेशनल टीचर्स हैं, जबकि 784 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर्स के टीचर्स हैं। इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे ना केवल टीचरों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि टीचर्स के समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान भी होगा।

समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Abhiyan) भारत सरकार की एक व्यापक और एकीकृत स्कूली शिक्षा कार्यक्रम है, जो पूर्व-विद्यालय (Pre-school) से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा को कवर करता है। यह शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख योजना है, जो शिक्षा को एक निरंतरता के रूप में देखती है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख