पर्सनल फाइनेंस
.png)
4 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 16:08 IST
सारांश
Car Insurance: नए स्ट्रक्चर के तहत मोटर इंश्योरेंस को चार हिस्सों में बांटा जाएगा। इनमें थर्ड पार्टी लायबिलिटी, यात्रियों के लिए कानूनी सुरक्षा, पर्सनल एक्सीडेंट कवर और अपनी गाड़ी को होने वाले नुकसान का कवर शामिल है।

ओन डैमेज कवर आपकी अपनी गाड़ी को एक्सीडेंट या चोरी से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देता है।
इसका फायदा यह होगा कि ग्राहकों को पता चल सकेगा कि उनकी पॉलिसी में कौन-सी सुरक्षा शामिल है और किसके लिए उन्हें अलग से पैसे देने होंगे। नई पॉलिसी बीमा सुगम प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू कराने वाले हैं, तो इन पांच बातों को जरूर समझ लें।
इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय सिर्फ प्रीमियम पर ध्यान देना काफी नहीं है। आपको IDV यानी इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू भी देखनी चाहिए। यह आपकी गाड़ी की वह तय वैल्यू है, जिसके आधार पर चोरी होने या गाड़ी पूरी तरह खराब होने की स्थिति में क्लेम की रकम तय की जाती है।
इसके अलावा डिडक्टिबल को भी समझना जरूरी है। यह वह रकम होती है, जिसे क्लेम मिलने पर आपको खुद अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है। इसलिए कम प्रीमियम के चक्कर में ऐसी पॉलिसी न चुनें, जिसमें क्लेम के समय आपको ज्यादा पैसा देना पड़े।
नए नियमों में कार में बैठने वाले यात्रियों और बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति यानी पिलियन राइडर के लिए वैकल्पिक लीगल लायबिलिटी कवर की व्यवस्था होगी। हालांकि, इस कवर में गाड़ी का मालिक, बीमित व्यक्ति और उसके करीबी परिवार के सदस्य शामिल नहीं होंगे। इनमें पति या पत्नी, माता-पिता और बच्चे शामिल हैं। एक और जरूरी बात यह है कि पॉलिसी में उतने ही यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी, जितनी गाड़ी की RC में बैठने की क्षमता दर्ज है।
नए स्ट्रक्चर के तहत मोटर इंश्योरेंस को चार हिस्सों में बांटा जाएगा। इनमें थर्ड पार्टी लायबिलिटी, यात्रियों के लिए कानूनी सुरक्षा, पर्सनल एक्सीडेंट कवर और अपनी गाड़ी को होने वाले नुकसान का कवर शामिल है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और गाड़ी के मालिक-ड्राइवर के लिए पर्सनल एक्सीडेंट कवर लेना जरूरी रहेगा। वहीं, ओन डैमेज और यात्रियों की लीगल लायबिलिटी का कवर लेना ग्राहक की मर्जी पर निर्भर करेगा।
ओन डैमेज कवर आपकी अपनी गाड़ी को एक्सीडेंट या चोरी से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देता है। यह अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन इसे लेने का फैसला गाड़ी की उम्र, बाजार में उसकी कीमत और मरम्मत के संभावित खर्च को देखकर करना चाहिए। अगर आपकी गाड़ी नई है या उसकी मरम्मत काफी महंगी पड़ सकती है, तो यह कवर आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
गाड़ी के मालिक-ड्राइवर का पर्सनल एक्सीडेंट कवर अनिवार्य रहेगा। हालांकि, ग्राहक चाहें तो दूसरे लोगों के लिए भी अतिरिक्त एक्सीडेंट कवर खरीद सकते हैं। इसमें गाड़ी चलाने वाले दूसरे लोग, कार में सफर करने वाले यात्री और बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इसलिए पॉलिसी चुनते समय यह जरूर देखें कि आपकी गाड़ी का इस्तेमाल कौन-कौन करता है और उसमें नियमित रूप से कौन सफर करता है।
नए नियमों के तहत इंश्योरेंस कंपनियों को पॉलिसी के हर हिस्से का प्रीमियम अलग-अलग बताना होगा। ग्राहकों को कस्टमर इन्फॉर्मेशन शीट (CIS) भी मिलेगी, जिसमें पॉलिसी के सभी कवर की जानकारी होगी। इसके अलावा, कस्टमर ऑप्शन फॉर्म के जरिए ग्राहक अपनी पसंद के कवर चुन सकेंगे। खास बात यह है कि मौजूदा पॉलिसी में भी ग्राहक अतिरिक्त प्रीमियम देकर यात्रियों या पिलियन राइडर के लिए लीगल लायबिलिटी कवर जुड़वा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी मौजूदा थर्ड पार्टी पॉलिसी बंद कराने की जरूरत नहीं होगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख