return to news
  1. SBI, HDFC, ICICI से लेकर PNB और Axis Bank तक... अगस्त में FD पर कहां मिल रहा ज्यादा ब्याज

पर्सनल फाइनेंस

SBI, HDFC, ICICI से लेकर PNB और Axis Bank तक... अगस्त में FD पर कहां मिल रहा ज्यादा ब्याज

Upstox

4 min read | अपडेटेड August 06, 2026, 16:13 IST

सारांश

अगर आप अगस्त 2026 में बैंक FD में निवेश करने की सोच रहे हैं तो प्रमुख बैंकों की नई दरें आ गई हैं। कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा 6.80% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा 6.75% और पीएनबी 6.60% तक रिटर्न की पेशकश कर रहे हैं।

bank-fd-interest-rates-august-2026

देश के सात प्रमुख बैंकों में FD पर 6.80% तक ब्याज मिल रहा है। | Image: Shutterstock

अगर आप अगस्त 2026 में अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखकर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक कई शानदार FD स्कीम्स पेश कर रहे हैं। अगस्त 2026 में 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर प्रमुख बैंक 6.80% तक का अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इस लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक सबसे आगे है, जो सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। इसके अलावा SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा भी अलग-अलग टेन्योर पर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

आज हम जिन बैंकों की बात कर रहे हैं। उनमें कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा 6.80% का ब्याज दे रहा है। यह दर 2 साल से लेकर 3 साल से कम की FD पर लागू है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी 555 दिनों की बैंक ऑफ बड़ौदा गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम के तहत 6.75% का अधिकतम ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक अपनी 444 दिनों की FD पर 6.60% का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और ICICI बैंक अधिकतम 6.50% तक का ब्याज दे रहे हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में अधिकतम 6.45% का रिटर्न मिल रहा है।

सरकारी बैंकों SBI, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा का हाल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI अपनी 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि FD स्कीम के तहत सबसे ज्यादा 6.45% का ब्याज दे रहा है। SBI में 1 साल की FD पर 6.25%, 3 साल पर 6.30% और 5 साल व 10 साल की FD पर 6.05% का ब्याज मिल रहा है। पंजाब नेशनल बैंक में 444 दिनों की विशेष FD पर 6.60% का ब्याज है। पीएनबी में 1 साल पर 6.25%, 3 साल पर 6.30%, 5 साल पर 6.35% और 10 साल की FD पर 6.00% का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल और 3 साल की FD पर 6.25%, 5 साल पर 6.30% और 10 साल पर 6.00% का ब्याज मिल रहा है।

प्राइवेट बैंकों HDFC, ICICI, एक्सिस और कोटक के रेट्स

प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक में 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम की FD पर सबसे ज्यादा 6.50% का ब्याज मिल रहा है। HDFC में 1 साल पर 6.25%, 3 साल पर 6.45%, 5 साल पर 6.40% और 10 साल पर 6.15% का ब्याज दिया जा रहा है। ICICI बैंक में 3 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि पर सबसे अधिक 6.50% का ब्याज है। इसमें 1 साल पर 6.25%, 3 साल पर 6.45% और 5 व 10 साल पर 6.50% का ब्याज मिल रहा है। एक्सिस बैंक भी 18 महीने से 10 साल की अवधि पर 6.50% का अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक में 1 साल पर 6.35%, 3 साल पर 6.40% और 5 व 10 साल की FD पर 6.25% का ब्याज दिया जा रहा है।

निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

निवेशकों को किसी भी बैंक में FD कराने से पहले केवल ब्याज दरों को ही नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा FD का समय यानी टेन्योर, समय से पहले पैसा निकालने के नियम, ब्याज भुगतान के विकल्प और अपनी पैसों की जरूरत का भी ध्यान रखना चाहिए। ये सभी दरें 29 जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार हैं और इनमें बैंक अपने हिसाब से बदलाव कर सकते हैं। इसलिए निवेश से पहले अपने बैंक से लेटेस्ट रेट्स जरूर कंफर्म कर लें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख