return to news
  1. NRIs के लिए काम की है ये खबर, SBI से लेकर ICICI तक तमाम बैंकों ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दरें

पर्सनल फाइनेंस

NRIs के लिए काम की है ये खबर, SBI से लेकर ICICI तक तमाम बैंकों ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दरें

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 18:05 IST

सारांश

इस डिपॉजिट स्कीम के तहत करीब 60 से 70 अरब अमेरिकी डॉलर की फॉरेन कैपिटल भारत आने की संभावना है। आरबीआई के इस कदम के बाद, आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि वह 11 जून से एनआरआई एफडी पर 6.50% ब्याज की पेशकश कर रहा है।

रुपये और डॉलर

SBI, ICICI समेत कई बैंकों ने एफसीएनआर डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाईं (Photo: Shutterstock)

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India, SBI) और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंकों ने आज प्रवासी भारतीयों (Non-Resident Indians, NRIs) के लिए ऊंची ब्याज दरों की पेशकश करने वाली एक नई विदेशी मुद्रा प्रवासी (Foreign Currency Non-Resident, FCNR (B)) जमा योजना शुरू की। एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकों के लिए 30 सितंबर तक फॉरेन करेंसी स्वैप विंडो के ऐलान के कुछ ही दिन बाद आई है। रिजर्व बैंक के इस कदम से बैंकों को इन डिपॉजिट्स पर वहन की जाने वाली करेंसी की ‘हेजिंग’ लागत से प्रभावी रूप से राहत मिली है और उनके पास जमा दरों में वृद्धि करने की गुंजाइश बनी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस कदम का उद्देश्य NRIs से फॉरेन करेंसी डिपॉजिट्स आकर्षित करना है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस डिपॉजिट स्कीम के तहत करीब 60 से 70 अरब अमेरिकी डॉलर की फॉरेन कैपिटल भारत आने की संभावना है। आरबीआई के इस कदम के बाद, आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि वह 11 जून से एनआरआई एफडी पर 6.50% ब्याज की पेशकश कर रहा है। एसबीआई ने अमेरिकी डॉलर में तीन से पांच साल के पीरियड वाली नई ‘एसबीआई एडवांटेज एफसीएनआर (बी)’ डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में एक साल का लॉक-इन पीरियड होगा। एसबीआई के अनुसार, 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक के तीन से चार साल के डिपॉजिट्स पर 5.50%, चार से पांच साल के डिपॉजिट पर 5.75% और पांच साल के डिपॉजिट पर 6% ब्याज मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी नई एफसीएनआर (बी) योजना के तहत अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउंड, यूरो, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और कनाडाई डॉलर में तीन से पांच साल के पीरियड वाले डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।

नई दरों के तहत अमेरिकी डॉलर डिपॉजिट्स पर अधिकतम 6%, ब्रिटिश पाउंड और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर डिपॉजिट्स पर 4.75%, कनाडाई डॉलर डिपॉजिट्स पर 5.15% और यूरो डिपॉजिट्स पर 3.75% ब्याज दिया जाएगा। कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि 11 जून से तीन से पांच साल के एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट्स पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर से कम के डिपॉजिट के लिए 6% और इससे अधिक के डिपॉजिट के लिए 6.15% ब्याज मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने भी 10 जून से 3 से 5 साल की एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 6% कर दी है। यह दर 10 जून से 30 सितंबर, 2026 के बीच खोले गए डिपॉजिट्स पर लागू होगी। वहीं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अमेरिकी डॉलर में एफसीएनआर (बी) जमा पर अधिकतम ब्याज दर 5.15% से बढ़ाकर 7.10% सालाना कर दी है। नई दरें 10 जून, 2026 से प्रभावी हैं।

क्या होते हैं एफसीएनआर बी अकाउंट्स?

एफसीएनआर (बी) अकाउंट्स एनआरआई को फॉरेन करेंसी में भारत में फंड डिपॉजिट करने की सुविधा देते हैं। इन अकाउंट्स पर मिलने वाला ब्याज और मूलधन विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रहता है, इसलिए ये एनआरआई निवेशकों के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख