return to news
  1. 8th Pay Commission: अगर आप भी हैं सरकारी कर्मचारी तो समझ लीजिए यहां सैलरी की पूरी गणित, DA Hike से कितना होगा फायदा

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission: अगर आप भी हैं सरकारी कर्मचारी तो समझ लीजिए यहां सैलरी की पूरी गणित, DA Hike से कितना होगा फायदा

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 08, 2025, 15:02 IST

सारांश

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है, लेकिन प्रक्रिया अटकी हुई है। चेयरमैन और नियम तय न होने की वजह से देरी हो रही है। फिलहाल सरकार ने DA में बढ़ोतरी कर थोड़ी राहत दी है। नई सैलरी हाइक 2027 से पहले मुश्किल दिख रही है।

8th-pay-commission-da-hike-salary-update-2025

8th Pay Commission: वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। 1.2 करोड़ से ज्यादा लोग 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा के बाद नई सैलरी और पेंशन नियमों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन फिलहाल प्रक्रिया अटक गई है। सरकार ने जनवरी 2025 में इस आयोग को बनाने को मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक न तो चेयरमैन नियुक्त हुआ है और न ही Terms of Reference (ToR) जारी हुए हैं। ToR वह नियम-पुस्तिका होती है, जिससे आयोग का असली काम शुरू होता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब तक मिलेगा सैलरी हाइक?

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अगले साल तक आयोग काम शुरू भी कर देता है, तो भी सैलरी हाइक तुरंत नहीं मिलेगा। आमतौर पर किसी भी वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने और सरकार को सिफारिशें भेजने में 2-3 साल लगते हैं। फिर उस रिपोर्ट पर चर्चा और मंजूरी के बाद ही नया वेतन लागू होता है। इस हिसाब से 2027 के मध्य या 2028 की शुरुआत से पहले नई सैलरी का फायदा मिलना मुश्किल है।

7वें वेतन आयोग से क्यों हो रही तुलना

7वां वेतन आयोग सितंबर 2013 में घोषित हुआ था और फरवरी 2014 में इसका चेयरमैन और ToR तय कर दिए गए थे। आयोग ने नवंबर 2015 में अपनी रिपोर्ट दी और 2016 में इसे लागू किया गया। इसी पैटर्न को देखें तो 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट भी 2026-27 तक आने की उम्मीद है।

DA हाइक से मिली थोड़ी राहत

इसी बीच सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करके कर्मचारियों को राहत दी है। DA सीधे महंगाई और कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स से जुड़ा होता है, इसलिए इसे हर साल जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। इस बार घोषणा अक्टूबर में हुई है, लेकिन यह 1 जुलाई से लागू होगी। यानी कर्मचारियों को बकाया (arrear) का भी फायदा मिलेगा।

DA कैलकुलेशन ऐसे समझें

मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है,

पहले DA दर 466% थी, तो DA = 18,000 × 466% = 83,880 रुपये।

अब नई दर 474% है, तो DA = 18,000 × 474% = 85,320 रुपये।

यानी हर महीने 1,440 रुपये की बढ़ोतरी।

अगर बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है,

पहले 252% पर DA = 1,26,000 रुपये।

अब 257% पर DA = 1,28,500 रुपये।

यानी हर महीने 2,500 रुपये का फायदा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख