return to news
  1. SENSEX पर एंट्री से पहले Zomato के शेयर्स 7% उछले

मार्केट न्यूज़

SENSEX पर एंट्री से पहले Zomato के शेयर्स 7% उछले

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 25, 2024, 18:13 IST

सारांश

Zomato ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹176 रिपोर्ट किया था। कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी ₹4,799 करोड़ थी। पिछले 12 महीने में कंपनी के शेयर्स 133% ऊपर जा चुके हैं जबकि साल 2024 में ही ये 113% की उछाल मार चुके हैं।

पिछले 12 महीने में कंपनी के शेयर्स 133% ऊपर जा चुके हैं।

पिछले 12 महीने में कंपनी के शेयर्स 133% ऊपर जा चुके हैं।

फूड डिलिवरी कंपनी Zomato के शेयर्स सोमवार 25 नवंबर को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE पर 7% के उछाल के साथ ₹283.93/ शेयर की कीमत पर पहुंच गए। दरअसल, कंपनी 23 दिसंबर को BSE SENSEX पर JSW स्टील की जगह लेने वाली है। BSE की सब्सिडयरी Asia Index Private Ltd इसका ऐलान किया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक साल में शानदार उछाल

Zomato का पिछले एक साल में ट्रैक रेकॉर्ड शानदार रहा है। इस कड़ी में 30 स्टॉक्स के सूचकांक में इसका शामिल होना एक बड़ा फायदा हो सकता है। पिछले 12 महीने में कंपनी के शेयर्स 133% ऊपर जा चुके हैं जबकि साल 2024 में ही ये 113% की उछाल मार चुके हैं।

कंपनी को qualified institutional placement (QIP) के जरिए ₹8,500 करोड़ जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी मिल चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक जोमैटो ने नए QIP राउंड के लिए इन्वेस्टमेंट बैंक Morgan Stanley को काम पर लगाया है।

तेज होगी प्रतिस्पर्धा

माना जा रहा है कि नई फंडिंग की मदद से प्रतिस्पर्धा तेज रफ्तर पकड़ेगी, खासकर क्विक कॉमर्स स्पेस में। स्विगी ने अपने IPO से ₹4,500 करोड़ जुटा लिए थे। वहीं, जेप्टो के पास भी हाल में ₹3,000 करोड़ की फंडिंग पहुंची है।

जोमैटो ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹176 रिपोर्ट किया था। कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी ₹4,799 करोड़ थी।

BSE पर बदलाव

BSE Sensex 50 पर जोमैटो के अलावा Jio Financial Services और Hindustan Aeronautics Ltd भी उतरेंगे। वहीं, HDFC Life Insurance Company, Bharat Petroleum Corporation Ltd और LTI Mindtree सूचकांक से बाहर हो जाएंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख