return to news
  1. Zinka Logistics Listing: स्टॉक मार्केट पर 2.9% प्रीमियम के साथ उतरा Blackbuck ऑपरेटर, यहां जानें हर अपडेट

मार्केट न्यूज़

Zinka Logistics Listing: स्टॉक मार्केट पर 2.9% प्रीमियम के साथ उतरा Blackbuck ऑपरेटर, यहां जानें हर अपडेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 22, 2024, 10:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Zinka Logistics Listing Live: ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म Blackbuck App ऑपरेट करने वाली Zinka Logistics Solutions के शेयर्स शुक्रवार 22 नवंबर को स्टॉक मार्केट BSE- NSE पर लिस्ट होंगे।

ट्रक ऑपरेटर्स के लिए भारत में सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म देती है कंपनी

Zinca Logistics is combination of fresh issue and offer for sale worth ₹1,114 crore

ट्रक इंडस्ट्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म की सेवा देने वाली Zinka Logistics Solutions के शेयर्स शुक्रवार 22 नवंबर को शेयर मार्केट पर लिस्ट किए गए। सुबह 10 बजे कंपनी नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उतरे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE पर 2.22% के प्रीमियम के साथ ₹279.05 पर लिस्ट हुए जबकि इशू प्राइस ₹273 का था, वहीं NSE पर 2.89% के प्रीमियम के साथ ₹289.90 पर लिस्ट हुए।

इसका प्राइस बैंड ₹259-₹273/ शेयर था। इसमें नए शेयर्स ₹550 करोड़ के और ₹565 का ऑफर फॉर सेल था।

पहले 21 नवंबर को कंपनी के शेयर्स लिस्ट होने वाले थे लेकिन 20 नवंबर को स्टॉक मार्केट में महाराष्ट्र चुनाव की छुट्टी के कारण ये एक दिन आगे बढ़ गई। पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए IPO 13 नवंबर को खुला था और 18 नवंबर तक इस पर बोली लगी थी।

IPO के दौरान इसके शेयर्स को 1.86 बार सब्सक्राइब किया गया था। 2,25,67,270 इक्विटी शेयर्स पर 4,19,40,018 के लिए बोली लगी थी। सबसे ज्यादा बोली, 2.76 बार, Qualified Institutional Buyers (QIBs) ने लगाई थी। खुदरा निवेशकों ने 1.65 बार और गैर- संस्थागत निवेशकों ने 24% बोली लगाई थी।

क्या है प्लान?

इस बुक बिल्डिंग IPO में लॉट साइज 54 शेयर्स का था जिनकी कुल कीमत ₹14,742 थी। कंपनी का प्लान है कि IPO से आने वाले कैपिटल की मदद से सब्सिडियरी को डिवेलप करेगी। इसे सेल्स- मार्केटिंग, प्रॉडक्ट डिवेलपमेंट के लिए भी कैपिटल की जरूरत है।

एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड ब्लैकबक आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।

देती है कई सेवाएं

जिंका लॉजिस्टिक्स सल्यूशन्स ट्रक ऑपरेटरों के लिए भारत के सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक है। FY2024 में कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 9,63,345 यूजर्स थे। साल 2015 में बनी कंपनी का फोकस छोटे और मीडियम साइज के ट्रक ऑपरेटर्स हैं। यह देश के 628 जिलों में सर्विस देती है।

कई खास फीचर्स

ये BlackBuck ऐप को ऑपरेट करती है। साथ ही पेमेंट, टेलिमैटिक्स, लोड के लिए मार्केटप्लेस, गाड़ियों की फाइनेंसिंग की सेवाएं देती है। फास्टैग पार्टनर बैंक के साथ मिलकर टोल से जुड़े सलूशन्स भी देती है। साथ ही ऑइल मार्केटिंग कंपनियों के साथ मिलकर ईंधन से जुड़े सलूशन्स देती है।

इसके सबसे चर्चित फीचर्स में से एक है फ्लीट मूवमेंट की रियल- टाइम विजिबिलिटी। ये ट्रक ऑपरेटर्स को लोड शिप करने वालों के साथ जोड़ती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख