return to news
  1. Zinka Logistics IPO Listing: Blackbuck ऑपरेटर के शेयर्स कब NSE, BSE पर होंगे लिस्ट? डीटेल्स यहां

मार्केट न्यूज़

Zinka Logistics IPO Listing: Blackbuck ऑपरेटर के शेयर्स कब NSE, BSE पर होंगे लिस्ट? डीटेल्स यहां

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 21, 2024, 09:23 IST

सारांश

Zinka Logistics Solutions Ltd (BlackBuck IPO) के शेयर्स 21 नवंबर को स्टॉक मार्केट्स NSE और BSE पर लिस्ट होने थे। कंपनी ट्रक इंडस्ट्री में डिजिटल प्लेटफॉर्म की सर्विस देती है।

Zinka Logistics Solutions is India’s largest digital platform for truck operators.

Zinka Logistics Solutions is India’s largest digital platform for truck operators.

ट्रक इंडस्ट्री में डिजिटल प्लेटफॉर्म देने वाली जिंका लॉजिस्टिक्स सलूशन्स (Zinka Logistics Solutions) के शेयर्स गुरुवार 21 नवंबर को सुबह 10 बजे नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होने वाले थे। हालांकि, अब लिस्टिंग शुक्रवार 22 नवंबर को होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दरअसल, 20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण स्टॉक मार्केट्स बंद रहे थे। इसके चलते T+3 शेड्यूल को फॉलो करते हुए लिस्टिंग की तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

इसका प्राइस बैंड ₹259-₹273/ शेयर था। इसमें नए शेयर्स ₹550 करोड़ के और ₹565 का ऑफर फॉर सेल था।

IPO के दौरान इसके शेयर्स को 1.86 बार सब्सक्राइब किया गया था। 2,25,67,270 इक्विटी शेयर्स पर 4,19,40,018 के लिए बोली लगी थी। सबसे ज्यादा बोली, 2.76 बार, Qualified Institutional Buyers (QIBs) ने लगाई थी। खुदरा निवेशकों ने 1.65 बार और गैर- संस्थागत निवेशकों ने 24% बोली लगाई थी।

बीती 13 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला IPO बुक बिल्डिंग इशू था। यह 18 नवंबर तक खुला था। इसमें निवेश के लिए लॉट साइज 54 शेयर्स का रखा गया था जिनका कुल निवेश मूल्य ₹14,742 था। 19 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल किया गया था।

एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड ब्लैकबक आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।

कहां लगाएगी कैपिटल?

कंपनी इस IPO से जुटाए कैपिटल का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी में निवेश के लिए करेगी। इसके अलावा सेल्स और मार्केटिंग के प्रोग्राम, प्रॉडक्ट डिवेलपमेंट और सामान्य कार्यों में इसे लगाया जाएगा। जिंका लॉजिस्टिक्स सल्यूशन्स ट्रक ऑपरेटरों के लिए भारत के सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक है। FY2024 में कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 9,63,345 यूजर्स थे।

आमदनी का ब्योरा

कंपनी की आमदनी जून में खत्म हुई तिमाही में ₹98.33 करोड़ थी जबकि प्रॉफिट-आफ्टर टैक्स ₹32.38 रहा। FY 2023 में ₹195.09 करोड़ के मुकाबले FY2024 में 62% से अधिक बढ़कर ₹316.51 करोड़ हो गया। कंपनी ने FY23 में ₹290.5 करोड़ के घाटे की तुलना में FY24 में ₹193.95 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया।

क्या करती है कंपनी?

जिंका लॉजिस्टिक सलूशन्स ट्रक इंडस्ट्री में सेवाएं देने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। साल 2015 में बनी कंपनी का फोकस छोटे और मीडियम साइज के ट्रक ऑपरेटर्स हैं। यह देश के 628 जिलों में सर्विस देती है।

कंपनी ने अपने RHP में बताया है कि वह डिजिटल फ्रेट प्लेटफॉर्म बिजनेस में व्हील्सआई, वाहक और फ्लीटएक्स लोकोनाव जैसे नए जमाने के प्लेयर्स के साथ कॉम्पटीशन करती है। इस सेक्टर में कंपनी का शेयर मार्केट का 32.92% है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख