return to news
  1. IT-Auto सेक्टर्स में रैली से बाजार में रिकवरी, क्रूड में गिरावट और वैल्यू बाइंग से भी मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

IT-Auto सेक्टर्स में रैली से बाजार में रिकवरी, क्रूड में गिरावट और वैल्यू बाइंग से भी मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 30, 2026, 10:41 IST

सारांश

तेल सप्लाई की चिंता कम होने के साथ क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव घटकर 96.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। कुछ दिनों पहले ही इसने 100 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था। सऊदी अरब से तेल की सप्लाई दोबारा सामान्य होने के संकेत मिले हैं।

Stock Market

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह है।

Stock Market: पिछले कुछ दिनों की भारी बिकवाली के बाद आज 30 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 252 अंकों की तेजी दिखी और यह 72,781.64 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty 50 भी करीब 30 अंक बढ़कर 22,746.30 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। पिछले कुछ दिनों की बड़ी गिरावट के बाद अब बाजार में वैल्यू बाइंग हो रही है। इसके अलावा कच्चे तेल के भाव में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

तेल सप्लाई की चिंता कम होने के साथ क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव घटकर 96.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। कुछ दिनों पहले ही इसने 100 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था। सऊदी अरब से तेल की सप्लाई दोबारा सामान्य होने के संकेत मिले हैं। सऊदी अरब के Yanbu और Muajjiz बंदरगाहों पर तेल की गतिविधियां बढ़ी हैं। Kpler के अनुसार, शनिवार से सोमवार के बीच Yanbu से 9 टैंकरों में करीब 12.5 मिलियन बैरल तेल लादा गया।

सऊदी अरब की एक अहम East-West पाइपलाइन पर हाल ही में ड्रोन हमला हुआ था। इसके कारण तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब इस पाइपलाइन में तेल का प्रवाह लगभग 3.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक बहाल हो गया है। इस पाइपलाइन की अधिकतम क्षमता करीब 7 मिलियन बैरल प्रतिदिन है। इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि सऊदी अरब से तेल की सप्लाई धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है। हालांकि Strait of Hormuz पर तनाव की चिंता अभी भी बनी हुई है।

बाजार में वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह है। पिछले 4 कारोबारी दिनों में बाजार में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 2299 अंक टूट चुका है, वहीं निफ्टी 50 में भी 730 अंकों की गिरावट आ चुकी है। इस बड़ी गिरावट के बाद कई बेहतर शेयर कम भाव पर उपलब्ध हैं। ऐसे में अब निवेशकों ने सस्ते भाव पर इन शेयरों को खरीदने का फैसला किया, जिससे आज बाजार को सपोर्ट मिला है।

IT-Auto समेत कई सेक्टर्स में तेजी

आज के कारोबार में NSE पर कई सेक्टर्स में जमकर खरीदारी हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 2.70 फीसदी तक उछल गया है। निफ्टी मीडिया में भी 2.80 फीसदी तक की बढ़त है। निफ्टी PSU बैंक और केमिकल्स इंडेक्स में 1.50 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिख रहा है। निफ्टी ऑटो, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा निफ्टी FMCG, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सीमेंट इंडेक्स में भी खरीदारी हो रही है। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार को सपोर्ट दिया है।

एशियाई बाजारों में तेजी

कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बावजूद आज सुबह अधिकांश एशियाई बाजारों जैसे जापान और ताइवान की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, जिसका सकारात्मक असर भारतीय सेंटिमेंट पर भी पड़ा। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Nikkei 225 में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी। Taiwan Weighted भी 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। इसके अलावा Jakarta Composite और Shanghai Composite भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख