return to news
  1. डीजल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटा, पेट्रोल पर बढ़ाया शुल्क, आज से नई दरें लागू

बिजनेस न्यूज़

डीजल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटा, पेट्रोल पर बढ़ाया शुल्क, आज से नई दरें लागू

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 16, 2026, 11:13 IST

सारांश

सरकार ने 16 अक्टूबर से डीजल निर्यात शुल्क 16 रुपये से घटाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर किया। पेट्रोल निर्यात शुल्क 0.5 रुपये से बढ़ाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर किया गया।

कच्चा तेल

डीजल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटा, पेट्रोल निर्यात शुल्क 5 गुना बढ़ा (Photo: Shutterstock)

सरकार ने 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर (Windfall profit tax) घटा दिया है, जबकि पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क बढ़ाया गया है। विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क 10.5 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रखा गया है। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) और सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर मिलाकर अब 8.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगेगा। पहले यह 16 रुपये प्रति लीटर था। अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क 0.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा कि शुल्क में बदलाव 16 अक्टूबर से लागू होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क लगाया था। इसके बाद हर पखवाड़े इसकी दरों में संशोधन किया जाता रहा है। वहीं 16 मई से पेट्रोल के निर्यात पर भी यह शुल्क लगाया गया था। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू खपत के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच घरेलू स्तर पर ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया गया था।

इसका उद्देश्य निर्यातकों को अनुचित लाभ उठाने से रोकना भी था, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं। पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यात को हतोत्साहित करके पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करना भी इस टैक्स का मकसद था।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख