return to news
  1. Stock Market: US-Iran सीजफायर बढ़ने की उम्मीद, क्रूड ऑयल $90 के नीचे, इन फैक्टर्स से बाजार को मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran सीजफायर बढ़ने की उम्मीद, क्रूड ऑयल $90 के नीचे, इन फैक्टर्स से बाजार को मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 29, 2026, 11:19 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस खबर से बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इसे अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।

Stock Market

Stock Market: क्रूड ऑयल में आज भी गिरावट का सिलसिला जारी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 29 मई को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 350 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 76,087.19 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 95 अंक बढ़कर 24002.80 के लेवल पर पहुंच गया है। हालांकि इस तेजी के बाद हल्की प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। यहां हमने बताया है कि आज बाजार में तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US-Iran के बीच सीजफायर बढ़ने की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस खबर से बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इसे अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इसे अभी अंतिम मंजूरी (Sign-off) नहीं मिली है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अनुसार दोनों पक्ष कुछ बिंदुओं पर अभी भी चर्चा कर रहे हैं।

क्रूड ऑयल में गिरावट

क्रूड ऑयल में आज भी गिरावट का सिलसिला जारी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.21 फीसदी गिरकर 87.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का ज्यादातर हिस्सा आयात करता है। इस खबर से भारत की इंपोर्ट बिल कम होने की उम्मीद है।

IT शेयरों में जोरदार उछाल

आज IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में शानदार रैली नजर आ रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 2.33 फीसदी तक उछलकर 29,579.90 के स्तर पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा खरीदारी LTM, Infosys, Coforge और Wipro जैसे शेयरों में है। आईटी सेक्टर में मजबूत खरीदारी से भी बाजार को सपोर्ट मिला है।

रुपये में सुधार

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते से रुपये में भी सुधार दिख रहा है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती देखी जा रही है और यह 5 पैसे बढ़कर ₹95.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे भी निवेशकों का भरोसा लौटा है।

वैल्यू बाइंग

बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह वैल्यू बाइंग भी है। पिछले दो दिनों से गिरावट जारी थी, जिससे कई शेयर सस्ते दाम पर मिल रहे हैं। ऐसे में वैल्यू बायर्स ने इन शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू कर दी, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख