return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल लुढ़का, Nifty Metal में शानदार रैली, इन फैक्टर्स से बाजार को मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल लुढ़का, Nifty Metal में शानदार रैली, इन फैक्टर्स से बाजार को मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 27, 2026, 11:14 IST

सारांश

Stock Market: कच्चे तेल के भाव में आज एक बार फिर गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.14 फीसदी घटकर 91.91 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गई है। यह भारत के लिए बड़ी राहत है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिए अच्छी खबर है।

Stock Market

Stock Market: साल 2026 में अब तक सेंसेक्स में करीब 11 फीसदी की कमजोरी आई है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 27 मई को भारी उतार-चढ़ाव है। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में करीब 210 अंकों की गिरावट देखी गई। हालांकि, जल्द ही बाजार ने वापसी की और यह हरे निशान पर आ गया। Sensex ने आज 171 अंकों की तेजी के साथ 76180.78 का स्तर छू लिया। वहीं आज के निचले स्तर के मुकाबले Sensex में करीब 380 अंकों की बढ़त है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी आज 58 अंकों की बढ़त के साथ 23971.05 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में इस रिकवरी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

कच्चे तेल के भाव में आज एक बार फिर गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.14 फीसदी घटकर 91.91 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गई है। यह भारत के लिए बड़ी राहत है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिए अच्छी खबर है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। साल 2026 में अब तक सेंसेक्स में करीब 11 फीसदी की कमजोरी आई है। इसके चलते कई अच्छे शेयर इस समय कम भाव पर उपलब्ध हैं। निवेशकों ने आज शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी, जिसके चलते बाजार में तेजी आई।

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत भी हैं। अमेरिकी बाजार की बात करें तो S&P 500 और Nasdaq मंगलवार को अपने नए रिकॉर्ड हाई के करीब बंद हुए। इसके अलावा ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी खरीदारी का माहौल है। Nikkei 225 में 0.53 फीसदी, Taiwan Weighted में 1.90 फीसदी, KOSPI में 3.75 फीसदी और SET Composite में 1.43 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

Nifty Metal में तेजी

आज NSE पर ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में है और यह करीब 2.25 फीसदी बढ़ गया है। निफ्टी मीडिया में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख