return to news
  1. Coal India OFS से जुड़ी हर डीटेल यहां, सरकार बेचने जा रही है 2% हिस्सेदारी, शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

Coal India OFS से जुड़ी हर डीटेल यहां, सरकार बेचने जा रही है 2% हिस्सेदारी, शेयरों में हलचल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 27, 2026, 09:34 IST

सारांश

कोल इंडिया का शेयर मंगलवार को बीएसई में 458.25 रुपये पर बंद हुए थे, यह पिछले बंद भाव से 0.25% अधिक था। हालांकि आज इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। बिक्री पेशकश के तहत 412 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य मौजूदा बाजार मूल्य से 10% कम है।

शेयर सूची

कोल इंडिया

कोल इंडिया के शेयरों में आज दिख सकता है एक्शन

सरकार बुधवार से शुरू होने वाली बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए कोल इंडिया में 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी। यह हिस्सेदारी 412 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी। 2% हिस्सेदारी यानी लगभग 12.32 करोड़ शेयर 412 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचने से सरकारी खजाने में लगभग 5,000 करोड़ रुपये आएंगे। बिक्री पेशकश गैर-खुदरा निवेशकों के लिए 27 मई को और खुदरा निवेशकों के लिए 29 मई को खुलेगी। ऐसे में आज कोल इंडिया के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। कोल इंडिया के शेयर एनएसई पर 26 मई को .03% चढ़कर 458.15 रुपये पर क्लोज हुए थे। वहीं आज शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। 9:30 बजे के आस-पास कोल इंडिया के शेयर 4.39% यानी कि 20 रुपये के आस-पास लुढ़कर करीब 438 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड होते दिखे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव अरुणिश चावला ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘भारत सरकार कोल इंडिया लि. में बिक्री पेशकश की घोषणा करती है। इसमें बेस ऑफर कंपनी के इक्विटी शेयर का 1% है। इसमें ‘ग्रीन शू’ ऑप्शन यानी अधिक सब्सक्रिप्शन आने की स्थिति में 1% अतिरिक्त बोली रखने का ऑप्शन रखा गया है।’

कोल इंडिया का शेयर मंगलवार को बीएसई में 458.25 रुपये पर बंद हुए थे। यह पिछले बंद भाव से 0.25% अधिक था। बिक्री पेशकश के तहत 412 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य मौजूदा बाजार मूल्य से 10% कम है। चावला ने कहा कि कोल इंडिया मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन, लगातार लाभ और आकर्षक डिविडेंड के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है।

चालू फाइनेंशियल ईयर में कोल इंडिया की बिक्री पेशकश किसी पब्लिक सेक्टर की कंपनी का दूसरा ओएफएस है। पिछले सप्ताह, सरकार ने ओएफएस के जरिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 8.08% हिस्सेदारी बेचकर 2,266 करोड़ रुपये जुटाए थे। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के बजट में विनिवेश और परिसंपत्ति मौद्रीकरण यानी परिसंपत्तियों को बाजार पर चढ़ाकर 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यह फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के संशोधित अनुमान 33,837 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख