return to news
  1. Paytm Shares: वन 97 कम्युनिकेशन्स के शेयरों में लौटी रौनक, यूरोप से जुड़ी खबर ने बढ़ाए भाव

मार्केट न्यूज़

Paytm Shares: वन 97 कम्युनिकेशन्स के शेयरों में लौटी रौनक, यूरोप से जुड़ी खबर ने बढ़ाए भाव

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 09:26 IST

सारांश

इस ट्रांजैक्शन का उद्देश्य Paytm Europe की चुकता पूंजी (Paid-up capital) को बढ़ाना है, जिससे उसके बिजनेस की फंडिंग आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। कंपनी ने कहा कि यह ट्रांजैक्शन 30 जून, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है।

शेयर सूची

पेटीएम शेयर

पेटीएम के शेयरों में आज लौटी तेजी, किस खबर का दिखा असर? (Photo: Shutterstock)

Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Paytm Cloud Technologies अपनी यूरोपीय पेमेंट यूनिट में 9 मिलियन यूरो इन्वेस्ट करेगी। इसके बाद आज पेटीएम के शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर आज ग्रीन में ओपन हुए। .55% यानी कि करीब 6 रुपये बढ़कर पेटीएम के शेयर मार्केट खुलने पर 1,103.40 रुपये नजर आए। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, ‘PCTL (Paytm Cloud Technologies Limited) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Paytm Europe Payments S.A (Paytm Europe) में 1 यूरो प्रति शेयर के 9 मिलियन इक्विटी शेयरों की सदस्यता के जरिए कुल 9 मिलियन यूरो के एडिशनल इन्वेस्टमेंट को मंजूरी दे दी है।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस ट्रांजैक्शन का उद्देश्य Paytm Europe की चुकता पूंजी (Paid-up capital) को बढ़ाना है, जिससे उसके बिजनेस की फंडिंग आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। कंपनी ने कहा कि यह ट्रांजैक्शन 30 जून, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है। Paytm Europe Payments S.A, जिसका निगमन 12 जनवरी, 2026 को लक्जमबर्ग में हुआ था, One 97 Communications की एक चरणबद्ध पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

अभी तक इसने अपना कारोबार शुरू नहीं किया है। PCTL के पास मौजूदा समय में Paytm यूरोप की 100% पेड-अप शेयर कैपिटल (10 लाख यूरो) है। इस एडिशनल इन्वेस्टमेंट के पूरा होने के बाद, शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा, फाइलिंग में यह भी बताया गया है।

कैसे रहे थे पेटीएम के Q4 नतीजे?

वन 97 कम्युनिकेशंस ने 31 मार्च, 2026 को खत्म क्वार्टर (FY26 का चौथा क्वार्टर) के लिए 184 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल के इसी पीरियड में कंपनी को 540 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसका ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 2,264 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी पीरियड के 1,912 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.4% अधिक था। कंपनी ने 132 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख