मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड June 24, 2026, 07:44 IST
सारांश
भारतीय शेयर मार्केट में आज कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। IRFC का OFS आज खुलने जा रहा है। वहीं HPCL, बजाज ऑटो और होनासा कंज्यूमर जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें आई हैं, जिनका सीधा असर इनके स्टॉक पर पड़ेगा।

आज शेयर बाजार में कई कंपनियों पर निवेशकों की नजर होगी।
भारतीय शेयर मार्केट में हर दिन कई कंपनियों के बिजनेस फैसलों के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। आज यानी बुधवार को मार्केट में ट्रेडिंग शुरू होने से पहले निवेशकों को कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर खास नजर रखनी चाहिए। इन बड़ी कंपनियों में IRFC, एचपीसीएल, बजाज ऑटो और होनासा कंज्यूमर शामिल हैं। इन स्टॉक्स में कॉर्पोरेट एक्शन, बड़े एग्रीमेंट और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर अहम बदलाव हुए हैं, जो आज मार्केट का सेंटिमेंट तय करेंगे।
सरकार ने सरकारी रेलवे फाइनेंस कंपनी IRFC में ऑफर फार सेल यानी OFS के जरिए दो परसेंट तक हिस्सेदारी बेचने का एलान किया है। इसके तहत मार्केट में कुल 26 करोड़ 10 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इस OFS में बेस साइज 13 करोड़ 10 लाख शेयर का है और इतने ही शेयरों का ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प भी रखा गया है। सरकार ने इसके लिए फ्लोर प्राइस 91 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके लिए गैर रिटेल निवेशकों की बोली आज से शुरू होगी, जबकि रिटेल निवेशक गुरुवार से बोली लगा सकेंगे।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एचपीसीएल की मेगा राजस्थान रिफाइनरी ने 22 जून को अपनी कमर्शियल आपरेशन डेट यानी सीओडी का एलान कर दिया है। यह एक बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जो HPCL के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इस प्रोजेक्ट से कंपनी को हाई मार्जिन वाले पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। इसके साथ ही उत्तर भारत के मार्केट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की लोकल सप्लाई चेन काफी मजबूत हो जाएगी।
मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर हेल्थ और फार्मा सेक्टर में तेजी से अपना कदम बढ़ा रही है। कंपनी के बोर्ड ने फ्लूएंस फार्मा में 58 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। यह डील 135 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर हो रही है। बाकी बची 42 पर्सेंट हिस्सेदारी अगले पांच से सात साल में खरीदी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने होनासा हेल्थ नाम से एक नई बीटूसी कंपनी बनाई है, जो हाई मार्जिन वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स वर्टिकल में काम करेगी।
दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और उसकी कुछ सब्सिडियरी कंपनियों के नेटवर्क पर हाल ही में एक रैनसमवेयर अटैक हुआ है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि उनके साइबर सिक्योरिटी सिस्टम ने इस खतरे को तुरंत काबू कर लिया। इससे मुख्य मैन्युफैक्चरिंग आपरेशन या सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके साथ ही बजाज ऑटो की फाइनेंस कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 50 हजार एनसीडी से 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।
राशि पेरीफेरल्स ने वीडीए इंफोसोल्यूशंस में 67 पर्सेंट की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के लिए 369 करोड़ रुपये का फाइनल एग्रीमेंट किया है। इससे कंपनी अब डेटा सेंटर मैनेजमेंट और हाइब्रिड क्लाउड बिजनेस में कदम रखेगी। दूसरी तरफ, NLC इंडिया ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानी IOCL के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल बनर्जी पावर प्लांट लगाने के लिए एक जॉइंट वेंचर कंपनी बनाएंगी।
ग्रामीण इलाकों में लोन देने वाली सैटिन क्रेडिटकेयर के बोर्ड ने एनसीडी के जरिए अलग-अलग किस्तों में 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है। यह पैसा ग्रामीण क्षेत्रों में क्रेडिट बिजनेस को बढ़ाने में इस्तेमाल होगा। इसके अलावा केमिकल सेक्टर की कंपनी टैनफैक इंडस्ट्रीज ने अपना प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट पास कर दिया है और नया क्यूआईपी इश्यू ओपन किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 2,090.34 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिसका इस्तेमाल कंपनी की केमिकल कैपेसिटी बढ़ाने में होगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs