return to news
  1. Stock Market: फेड रेट हाइक की आशंका घटी, इन वजहों से लगातार तीसरे दिन चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: फेड रेट हाइक की आशंका घटी, इन वजहों से लगातार तीसरे दिन चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 10:44 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका में जून महीने की नौकरी (Jobs) से जुड़े आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। इससे यह संकेत मिला कि वहां की अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी पड़ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फिलहाल ब्याज दरें बढ़ाने की जल्दी में नहीं होगा।

Stock Market

Stock Market: आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार तेजी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 03 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 655 अंकों की तेजी रही और यह 78,157.52 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 220 अंक बढ़कर 24,378.15 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि इस रैली के बाद बाजार में हल्की प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिली।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फेड रेट हाइक की उम्मीदें कम

अमेरिका में जून महीने की नौकरी (Jobs) से जुड़े आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। इससे यह संकेत मिला कि वहां की अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी पड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फिलहाल ब्याज दरें बढ़ाने की जल्दी में नहीं होगा।

जब अमेरिका में ब्याज दरें कम रहने की उम्मीद होती है, तो विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों में ज्यादा निवेश करते हैं। इसी वजह से भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी बढ़ी और लगभग सभी सेक्टरों में तेजी देखने को मिली।

IT स्टॉक्स में लगातार दूसरे दिन रैली

आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार तेजी है। निफ्टी IT इंडेक्स 1.62 फीसदी उछलकर 27,402.85 के लेवल पर पहुंच गया है। कल भी यह इंडेक्स करीब 4.60 फीसदी तक उछल गया था। इस तरह दो दिनों में निफ्टी IT इंडेक्स में 6.33 फीसदी की तेजी आ चुकी है। बता दें कि आईटी कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है।

कच्चे तेल की कीमतें स्थिर

पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर 71-72 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गई है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति होने से ऊर्जा आपूर्ति की चिंताएं कम हुई हैं। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए कच्चा तेल सस्ता होने से भारतीय अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा मिलता है।

कई सेक्टर्स में हरियाली

आज आईटी के अलावा मेटल, रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। HDFC Bank, RIL, TCS, ICICI Bank जैसे दिग्गज शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है। इससे बाजार को लगातार मजबूती मिल रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख