return to news
  1. Paytm Europe को लक्जमबर्ग रेगुलेटर से मिला पेमेंट इंस्टीट्यूशन लाइसेंस, शेयरों में दिखी दमदार तेजी

मार्केट न्यूज़

Paytm Europe को लक्जमबर्ग रेगुलेटर से मिला पेमेंट इंस्टीट्यूशन लाइसेंस, शेयरों में दिखी दमदार तेजी

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 09:11 IST

सारांश

पेटीएम के शेयर पिछले एक सप्ताह में 10.50% यानी कि 115 रुपये तक उछले हैं, जबकि पिछले एक महीने में शेयरों में 14.84% यानी कि 156 रुपये तक की तेजी देखी गई है। पिछले एक साल में पेटीएम के शेयर 30.89% यानी कि 286 रुपये तक उछले हैं।

शेयर सूची

पेटीएम

पेटीएम के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से दिख रही है तेजी (Photo: Shutterstock)

पेटीएम यूरोप को लक्जमबर्ग रेगुलेटर से पेमेंट इंस्टीट्यूशन लाइसेंस मिल गया है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन्स ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इसका असर आज पेटीएम के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है। पेटीएम के शेयर गुरुवार को .71% यानी कि 8.60 रुपये चढ़कर 1,2,12.70 रुपये पर क्लोज हुए थे। मार्केट खुलते ही आज पेटीएम के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। 9:10 बजे पेटीएम के शेयर 1.39% यानी कि 16.90 रुपये चढ़कर 1,229.60 रुपये पर खुले।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक्सचेंज फाइलिंग में लिखा गया, ‘यह जानकारी 13 जनवरी, 2026 को लक्जमबर्ग में Paytm Europe के गठन के बारे में दी गई हमारी सूचना के सिलसिले में है। Paytm Europe, Paytm Cloud Technologies Limited (कंपनी की पूरी तरह से स्वामित्व वाली भारतीय सब्सिडियरी) की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। यह जानकारी SEBI (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन्स, 2015 (SEBI लिस्टिंग रेगुलेशन्स) के रेगुलेशन 30 के तहत दी जा रही है।’ फाइलिंग में आगे लिखा गया, ‘हम आपको बताना चाहते हैं कि CSSF ने 02 जुलाई, 2026 को रात 08:03 बजे (IST) Paytm Europe को सूचित किया है कि उसे पेमेंट इंस्टीट्यूशन लाइसेंस मिल गया है और उसे पेमेंट इंस्टीट्यूशन्स की आधिकारिक लिस्ट में भी रजिस्टर कर लिया गया है, जो 02 जुलाई, 2026 से लागू है। यह लाइसेंस इन सर्विसेज के लिए दिया गया है- (a) पेमेंट ट्रांजैक्शन करना, जिसमें यूजर के पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर या किसी दूसरे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के साथ पेमेंट अकाउंट पर फंड ट्रांसफर करना शामिल है: क्रेडिट ट्रांसफर करना, जिसमें स्टैंडिंग ऑर्डर भी शामिल हैं (b) ऐसे पेमेंट ट्रांजैक्शन करना जहां फंड पेमेंट सर्विस यूजर के लिए क्रेडिट लाइन से कवर होते हैं: क्रेडिट ट्रांसफर करना, जिसमें स्टैंडिंग ऑर्डर भी शामिल हैं और (c) पेमेंट ट्रांजैक्शन एक्वायर करना।’

पेटीएम के शेयर पिछले एक सप्ताह में 10.50% यानी कि 115 रुपये तक उछले हैं, जबकि पिछले एक महीने में शेयरों में 14.84% यानी कि 156 रुपये तक की तेजी देखी गई है। पिछले एक साल में पेटीएम के शेयर 30.89% यानी कि 286 रुपये तक उछले हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के अंत में लिखा गया है, ‘SEBI लिस्टिंग रेगुलेशन्स और SEBI मास्टर सर्कुलर नंबर SEBI/HO/49/14/14(7)2025-CFD-POD2/I/3762/2026 (दिनांक 30 जनवरी, 2026) के तहत जरूरी ऊपर बताए गए लाइसेंस की जानकारी Form A में दी गई है। इस मामले के संबंध में, मैं, नीचे हस्ताक्षर करने वाला, यह बताता और घोषित करता हूं कि Form A में दी गई जानकारी और विवरण, SEBI लिस्टिंग रेगुलेशन्स के रेगुलेशन 30(13) के अनुपालन में, मेरी जानकारी और विश्वास के अनुसार सच, सही और पूरे हैं।’ कंपनी सेक्रेटरी एंड कम्प्लाइंस ऑफिसर सुनील कुमार बंसल के इस पर साइन हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख