return to news
  1. Stock Market: IT शेयरों में शानदार रिकवरी, तीसरे दिन लुढ़का क्रूड ऑयल, इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: IT शेयरों में शानदार रिकवरी, तीसरे दिन लुढ़का क्रूड ऑयल, इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 10:38 IST

सारांश

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों का असर क्रूड ऑयल के भाव पर दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी दिन घट गई। आज इसका भाव करीब 1 फीसदी घटकर 70.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Stock Market

Stock Market: भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 02 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी दिन खरीदारी का माहौल है। आज शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में करीब 527 अंकों की तेजी देखी गई। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी इस बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स में 313 अंकों की बढ़त थी और यह 77236.07 के स्तर पर था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 100 अंक बढ़कर 24106.15 के लेवल पर पहुंच गया। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों का असर क्रूड ऑयल के भाव पर दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी दिन घट गई। आज इसका भाव करीब 1 फीसदी घटकर 70.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है।

US-Iran बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच कुछ रुकावटों के बावजूद बातचीत की उम्मीद बनी हुई है। कतर ने कहा कि ईरान और अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत में प्रगति की है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

IT शेयरों में रिकवरी

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज शानदार रिकवरी नजर आ रही है। आज निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3.87 फीसदी बढ़कर 26767 के स्तर पर पहुंच गया है। Coforge और Infosys के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। Mphasis में भी करीब 5 फीसदी की बढ़त है। HCL Tech और Persistent Systems के शेयर भी करीब 3.70 फीसदी तक चढ़ गए। Tech Mahindra, TCS, OFSS और LTM के शेयरों में भी आज 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख