return to news
  1. CSM Technologies Ltd. के शेयरों का मार्केट में फीका डेब्यू, लिस्टिंग में निवेशकों को कितना नुकसान?

मार्केट न्यूज़

CSM Technologies Ltd. के शेयरों का मार्केट में फीका डेब्यू, लिस्टिंग में निवेशकों को कितना नुकसान?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 10:10 IST

सारांश

CSM Technologies: 1998 में बनी CSM टेक्नॉलॉजीज उन कुछ IT सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स में से एक है, जिन्होंने सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह के क्लाइंट्स के लिए अनोखे प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। यह कंपनी GovTech और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में माहिर है।

सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ

सीएसएम टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)

CSM Technologies Ltd. Shares: सीएसएम टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड के शेयर आज मार्केट में डेब्यू कर चुके हैं। सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का सब्सक्रिप्शन कुछ खास नहीं रहा था और इसका असर लिस्टिंग पर भी देखने को मिला है। सीएसएम टेक्नॉलॉजीज के शेयर 5% यानी कि 5.65 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं। 113 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के जवाब में सीएसएम टेक्नॉलॉजीज के शेयर 107.35 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ 145.78 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट शामिल नहीं है और 145.78 करोड़ रुपये के कुल 1.29 फ्रेश शेयर शामिल हैं। 24 जून को यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 29 जून थी। 30 जून को इसका अलॉटमेंट फाइनलाइज किया गया था। सीएसएम टेक्नॉलॉजीज के शेयर एनएसई और बीएसई पर आज लिस्ट होने जा रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

CSM Technologies IPO की डीटेल्स

प्राइस बैंडः 107 से 113 रुपये प्रति शेयर
एप्लीकेशन के लिए लॉट साइजः 132 शेयर
एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर (रिटेल) के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंटः 14,916 रुपये (132 शेयर)
sNII के लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट और लॉट साइजः 2,08,824 रुपये, 14 लॉट (1,848 शेयर)
bNII के लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट और लॉट साइजः 10,14,288, 68 लॉट (8,976 शेयर)

IPO से जुटाए फंड का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी की वर्किंग कैपिटल (कार्यशील पूंजी) की जरूरतों को पूरा करने के लिए 56 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा, जबकि कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों का पूरा या कुछ हिस्सा पहले चुकाना या वापस करने के लिए 22.63 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा, जबकि कुछ फंड अनआइडेंटीफाइड अधिग्रहणों और अन्य स्ट्रैटजिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ (बाहरी विस्तार) हासिल करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाना है।

CSM Technologies IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

CSM टेक्नॉलॉजीज IPO 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 29 जून शाम 6:54:34 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.63 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 1.02 गुना और NII कैटेगरी में 1.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

CSM Technologies Ltd. के बारे में

1998 में बनी CSM टेक्नॉलॉजीज उन कुछ IT सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स में से एक है, जिन्होंने सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह के क्लाइंट्स के लिए खास प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। यह कंपनी GovTech और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में माहिर है और माइनिंग, एग्रीकल्चर, ट्रेड, एजुकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और पब्लिक सर्विसेज जैसे सेक्टर में सॉल्यूशन देती है। कंपनी के पास ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का 27 साल का एक्सपीरियंस है और यह सरकारी एजेंसियों के साथ लंबे समय से पार्टनर के तौर पर काम कर रही है। इसके सॉल्यूशन काम की क्षमता बढ़ाने, डेटा-आधारित फैसले लेने और नागरिकों पर केंद्रित सर्विसेज देने में मदद करते हैं। कंपनी सरकारों और बिजनेस को कस्टमर से जुड़े प्रोसेस को ऑटोमेट और मैनेज करने में मदद करने के लिए कंसल्टिंग, एडवाइजरी और सेल्फ-सर्विस टेक्नॉलॉजी भी देती है। 31 मार्च, 2026 तक, इसकी ऑर्डर बुक 35,763.17 लाख रुपये की थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख