return to news
  1. Aastha Spintex IPO: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, इन 3 आसान तरीकों से घर बैठे चेक करें अपना स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Aastha Spintex IPO: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, इन 3 आसान तरीकों से घर बैठे चेक करें अपना स्टेटस

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 09:52 IST

सारांश

आस्था स्पिनटेक्स के 170 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 4.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जिन लोगों को इस आईपीओ में शेयर अलॉट होंगे, उनके शेयर सोमवार 6 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कर दिए जाएंगे।

aastha_ipo-Allotment-check

आस्था स्पिनटेक्स आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आज देर शाम तक जारी होने की पूरी संभावना है। (Photo: Shutterstock)

प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड (Aastha Spintex) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी गुरुवार 2 जुलाई 2026 को फाइनल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था। जिन लोगों ने भी इस पब्लिक इश्यू में दांव लगाया है, वे आज देर शाम तक यह चेक कर सकेंगे कि उन्हें कंपनी के शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार 6 जुलाई 2026 को शेयर बाजार में की जाएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

4.64 गुना हुआ सब्सक्राइब

आस्था स्पिनटेक्स के आईपीओ को बंद होने तक सभी कैटेगरी के निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डेटा के अनुसार, यह पब्लिक इश्यू कुल मिलाकर 4.64 गुना सब्सक्राइब होने में कामयाब रहा था। कंपनी ने बाजार में बिक्री के लिए कुल 1,36,00,000 शेयर ऑफर किए थे, जिसके मुकाबले इसे कुल 6,31,27,240 शेयरों के लिए बोलियां (Bids) प्राप्त हुईं।

अलग-अलग कैटेगरी की बात करें तो नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया और यह हिस्सा 7.62 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कोटे को कुल 3.30 गुना बोलियां मिलीं। वहीं आम रिटेल निवेशकों का हिस्सा भी 2.33 गुना भरकर बंद हुआ।

क्या करती है कंपनी?

आस्था स्पिनटेक्स का यह आईपीओ कुल 170 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने इसके लिए 125 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इस आईपीओ के तहत पूरी तरह से 1.25 करोड़ नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए गए हैं। कंपनी इस आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, फाल्कन यार्न्स (Falcon Yarns) के अधिग्रहण के लिए आंशिक भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

बिजनेस की बात करें तो आस्था स्पिनटेक्स मुख्य रूप से कॉटन यार्न (सूती धागा) और कॉटन बेल्स का मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी के प्रमोटर चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पटेल दिव्यांग जशवंतभाई ने बताया कि इस आईपीओ से मिलने वाली रकम उनके ग्रोथ स्ट्रेटजी को और तेज करेगी और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने में मदद करेगी।

1. NSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले एनएसई के आईपीओ स्टेटस पेज पर जाएं: https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • वहां दिए गए विकल्पों में से 'Equity & SME IPO bid details' को सिलेक्ट करें।
  • अब सिंबल के ड्रापडाउन मेन्यू में जाकर 'Aastha Spintex' (AASTHA) को चुनें।
  • इसके बाद अपना PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • आखिर में नीचे दिए गए 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।

2. BSE की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले बीएसई के अलॉटमेंट लिंक पर विजिट करें: https://bseindia.com/investors/appli_check.aspx
  • इश्यू टाइप (Issue Type) में 'Equity' के विकल्प पर टिक करें।
  • इसके बाद आईपीओ के नामों की लिस्ट में से ‘Aastha Spintex Ltd’ को सिलेक्ट करें।
  • अब अपना PAN नंबर या फिर आईपीओ का एप्लिकेशन नंबर भरें।
  • इसके बाद नीचे दिए गए ‘Search’ बटन पर क्लिक करें, आपको अलॉटमेंट की डिटेल मिल जाएगी।

3. रजिस्ट्रार Bigshare Services की वेबसाइट पर कैसे देखें स्टेटस

  • सबसे पहले रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.bigshareonline.com/ipo_Allotment.html
  • वहां स्क्रीन पर दिख रहे तीन सर्वर में से किसी भी एक सर्वर पर क्लिक करें।
  • सामने खुली लिस्ट में से कंपनी का नाम 'Aastha Spintex Ltd' चुनें।
  • अपनी पहचान के लिए एप्लिकेशन नंबर, PAN नंबर या बेनिफिशियरी आईडी में से कोई एक विकल्प चुनें और उसकी डिटेल भरें।
(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख