return to news
  1. Stock Market: FII की वापसी, IT शेयरों में खरीदारी, मार्केट में तेजी के पीछे ये हैं बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: FII की वापसी, IT शेयरों में खरीदारी, मार्केट में तेजी के पीछे ये हैं बड़ी वजहें

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 26, 2026, 11:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IT सेक्टर के शेयर लगातार दूसरे दिन चढ़े। इसकी बड़ी वजह NVIDIA के शानदार नतीजे रहे। Infosys और Tata Consultancy Services के शेयर 2–3% तक बढ़े। इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में IT सेक्टर में तेज बिकवाली हुई थी, उसके बाद अब रिकवरी दिख रही है।

Stock Market

Stock Market: बुधवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने करीब ₹2991.64 करोड़ के शेयर खरीदे।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 26 फरवरी को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex करीब 300 अंक उछलकर 82,579.16 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 ने भी 90 अंकों की बढ़त के साथ 25572.95 के लेवल को छू लिया था। हालांकि बाद में कुछ प्रॉफिट बुकिंग भी देखी गई। शेयर बाजार में आज की खरीदारी के पीछे कई अहम फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की रैली के पीछे बड़ी वजहें क्या हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में खरीदारी

IT सेक्टर के शेयर लगातार दूसरे दिन चढ़े। इसकी बड़ी वजह NVIDIA के शानदार नतीजे रहे। Infosys और Tata Consultancy Services के शेयर 2–3% तक बढ़े। इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में IT सेक्टर में तेज बिकवाली हुई थी, उसके बाद अब रिकवरी दिख रही है।

विदेशी और घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी

बुधवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने करीब ₹2991.64 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹5,118.57 करोड़ की खरीदारी की। दोनों तरफ से आई यह खरीदारी निवेशकों को भरोसा दे रही है। इसके चलते आज सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में Kospi और Nikkei 225 हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। अमेरिका में Wall Street भी बढ़त के साथ बंद हुआ। टेक शेयरों की अगुवाई में बाजार दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा। AI को लेकर बढ़ते भरोसे ने लागत और जोखिम की चिंताओं को पीछे छोड़ दिया। NVIDIA ने चौथी तिमाही में $68.13 अरब का रेवेन्यू दिखाया और मौजूदा तिमाही के लिए $78 अरब का अनुमान दिया।

रुपया मजबूत

गुरुवार सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 90.85 पर पहुंचा। डॉलर की कमजोरी और विदेशी फंड के प्रवाह से सपोर्ट मिला। घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत ने मदद की, हालांकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं तेज बढ़त पर रोक बनी रहीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख