return to news
  1. Stock Market: अमेरिका-ईरान टेंशन से FIIs की सेलिंग तक, इन फैक्टर्स ने बाजार पर फिर बनाया दबाव

मार्केट न्यूज़

Stock Market: अमेरिका-ईरान टेंशन से FIIs की सेलिंग तक, इन फैक्टर्स ने बाजार पर फिर बनाया दबाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 10:54 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बरकरार है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर कंट्रोल को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं। इसने चार महीने से चल रहे विवाद के स्थायी समाधान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 30 जून को उतार-चढ़ाव का माहौल है। आज शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में 300 से ज्यादा अंकों की तेजी देखी गई। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने जल्द ही यह बढ़त गंवा दी। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex में 124 अंकों की गिरावट थी और यह 76,596.68 के स्तर पर आ गया था। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 55 अंकों की कमजोरी रही और यह 23,891 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो पॉलिटिकल टेंशन

अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बरकरार है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर कंट्रोल को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं। इसने चार महीने से चल रहे विवाद के स्थायी समाधान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस बीच खबर यह भी है कि दोहा में आज (30 जून 2026) से दोनों पक्षों के तकनीकी दलों के बीच बातचीत दोबारा शुरू हो रही है।

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव

अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 73.53 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसमें लगातार उतार-चढ़ाव से निवेशकों के भरोसे पर असर पड़ा है। बता दें कि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमत का सीधा असर भारत के इंपोर्ट बिल पर पड़ता है।

FIIs की लगातार बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है। 29 जून को विदेशी निवेशकों ने 1,350.10 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है। पिछले कुछ सत्रों में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने मार्केट के सेंटीमेंट पर असर डाला है।

रुपये में कमजोरी

आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू में भी कमजोरी है। रुपया 3 पैसे गिरकर 94.57 पर खुला, जबकि सोमवार, 29 जून को यह 94.54/$ पर बंद हुआ था। लगातार गिरते रुपये ने भी बाजार का माहौल खराब किया है।

दिग्गज शेयरों में बिकवाली

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर बड़े शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। Infosys, TCS, HCL Tech, ITC, HUL और Tech Mahindra जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव है। RIL, HDFC Bank और Axis Bank जैसे शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इन शेयरों में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींच लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख