return to news
  1. CSM Technologies IPO में अगर लगाया है दांव, तो आज का दिन बहुत अहम, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

CSM Technologies IPO में अगर लगाया है दांव, तो आज का दिन बहुत अहम, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 09:09 IST

सारांश

CSM Technologies Allotment: सीएसएस टेक्नॉलॉजीज आईपीओ में अगर आपने अपना दांव लगाया है, तो आपको इसके शेयर मिलेंगे या नहीं, इसका फैसला आज हो जाएगा। चलिए देखते हैं कि कैसे इसका अलॉटमेंट स्टेटस पता कर सकते हैं।

सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ

सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)

सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आज देर शाम तक फाइनलाइज हो जाएगा। अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो आपको इसके शेयर मिले हैं या नहीं इसका फैसला आज हो जाएगा। सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ 145.78 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरा इश्यू 145.78 करोड़ रुपये के 1.29 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। सीएसएम टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 24 जून को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी डेट 29 जून को थी। आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज किया जाना है। सीएसएम टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड के शेयर एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट होंगे और लिस्टिंग की संभावित डेट 2 जुलाई तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

CSM Technologies IPO की डीटेल्स

CSM Technologies IPO के लिए प्राइस बैंड 107 से 113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 132 शेयर का रखा गया। एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर (रिटेल) के लिए कम से कम इन्वेस्टमेंट की कीमत 14,916 (132 शेयर) रुपये तय की गई थी। sNII के लिए लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 14 लॉट (1,848 शेयर) रखी गई, जिसकी वैल्यू 2,08,824 रुपये थी, और bNII के लिए यह 68 लॉट (8,976 शेयर) रखा गया, जिसकी कीमत 10,14,288 रुपये थी। अलॉटमेंट स्टेटस एनएसई, बीएसई और केफिनटेक पर चेक किया जा सकता है-

कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

CSM Technologies IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

CSM टेक्नॉलॉजीज IPO 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। 29 जून शाम 6:54:34 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.63 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 1.02 गुना और NII कैटेगरी में 1.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

CSM Technologies IPO का जीएमपी

अगर सीएसएम टेक्नॉलॉजीज के जीएमपी पर नजर डालें तो investorgain.com के मुताबिक इसका जीएमपी फिलहाल 0 रुपये है। आज सुबह 8 बजे अपडेट किए गए जीएमपी के मुताबिक सीएसएम आईपीओ की लिस्टिंग फ्लैट देखने को मिल सकती है और संभावित लिस्टिंग वैल्यू 113 रुपये हो सकती है।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)

CSM Technologies Ltd. के बारे में

1998 में बनी CSM टेक्नॉलॉजीज उन कुछ IT सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स में से एक है, जिन्होंने सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह के क्लाइंट्स के लिए खास प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। यह कंपनी GovTech और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में माहिर है और माइनिंग, एग्रीकल्चर, ट्रेड, एजुकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और पब्लिक सर्विसेज जैसे सेक्टर में सॉल्यूशन देती है। कंपनी के पास ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का 27 साल का एक्सपीरियंस है और यह सरकारी एजेंसियों के साथ लंबे समय से पार्टनर के तौर पर काम कर रही है। इसके सॉल्यूशन काम की क्षमता बढ़ाने, डेटा-आधारित फैसले लेने और नागरिकों पर केंद्रित सेवाएं देने में मदद करते हैं। कंपनी सरकारों और बिजनेस को कस्टमर से जुड़े प्रोसेस को ऑटोमेट और मैनेज करने में मदद करने के लिए कंसल्टिंग, एडवाइजरी और सेल्फ-सर्विस टेक्नोलॉजी भी देती है। 31 मार्च, 2026 तक, इसकी ऑर्डर बुक 35,763.17 लाख रुपये की थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख