return to news
  1. OYO IPO को लेकर आ गई बड़ी खबर, पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने फाइल किया अपडेटेड DRHP, ₹6,650 करोड़ जुटाने का प्लान

मार्केट न्यूज़

OYO IPO को लेकर आ गई बड़ी खबर, पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने फाइल किया अपडेटेड DRHP, ₹6,650 करोड़ जुटाने का प्लान

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 09:58 IST

सारांश

OYO की पैरेंट कंपनी Prism ने IPO के लिए अपडेटेड DRHP फाइल किया है और नए इश्यू के जरिए 6,650 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। DRHP में और क्या-क्या डीटेल्स हैं, कंपनी का बिजनेस कैसा है, एक नजर डालते हैं।

ओयो आईपीओ

OYO की पैरेंट कंपनी Prism ने IPO के लिए अपडेटेड DRHP फाइल किया (Photo: Shutterstock)

OYO की पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 6,650 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर 'सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' (SEBI) के पास अपने अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। प्रस्तावित शुरुआती शेयर बिक्री पूरी तरह से नए शेयरों का इश्यू होगा, जिसमें 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) कंपोनेंट शामिल नहीं होगा। इसका मतलब है कि मौजूदा शेयरहोल्डर - जिनमें SoftBank की SVF India Holdings, फाउंडर रितेश अग्रवाल, Microsoft, Airbnb, Khazanah, Lightspeed, RA Hospitality Holdings, Peak XV और Greenoaks Capital शामिल हैं - अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईपीओ से मिले फंड का कैसे इस्तेमाल करेगी कंपनी?

मंगलवार को जमा किए गए 'अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस-I' (UDRHP-I) के मुताबिक, हॉस्पिटैलिटी कंपनी 'रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' जमा करने से पहले 1,330 करोड़ रुपये तक के 'प्री-IPO प्लेसमेंट' के बारे में सोच सकती है। अगर यह सफल रहता है, तो नए इश्यू का हिस्सा उसी हिसाब से कम हो जाएगा। इश्यू से मिलने वाली नेट रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या प्री-पेमेंट करने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

कैसा है कंपनी का बिजनेस

कंपनी ने दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में ऑपरेशन्स से 6,941 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो कंपनी के पूरे FY26 के 6,259 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से ज्यादा है। FY26 (9 महीने) में नेट प्रॉफिट 748 करोड़ रुपये बताया गया, जो FY25 के 245 करोड़ रुपये के पोस्ट-टैक्स प्रॉफिट से काफी ज्यादा है। प्रिज्म, जो खुद को टेक्नॉलॉजी-बेस्ड हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म बताती है, 35 से ज्यादा देशों में 43 ब्रांड्स चलाती है। 31 दिसंबर, 2025 तक इसके नेटवर्क में 24,303 होटल, 124,668 घर और 144,583 लिस्टिंग (जिसमें भारत में 14,937 स्टोरफ्रंट शामिल हैं) शामिल हैं।

रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी के भारत में होटल सर्विस बिजनेस ने FY25 में 818.23 करोड़ रुपये के मुकाबले FY26 के शुरुआती 9 महीनों (9M FY26) में 1,346.45 करोड़ रुपये की ग्रॉस बुकिंग वैल्यू (GBV) दर्ज की। G6 हॉस्पिटैलिटी (जो Motel 6 और Studio 6 ब्रांड्स चलाती है) के अधिग्रहण के बाद कंपनी का अमेरिका का बिजनेस ग्रोथ का मेन ड्राइवर साबित हुआ। US वर्टिकल ने FY25 में 4,712.83 करोड़ रुपये के मुकाबले FY26 के शुरुआती नौ महीनों में 12,022.51 करोड़ रुपये की GBV दर्ज किया। प्रिज्म ने दिसंबर 2025 में कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए SEBI के पास अपने शुरुआती कागजात (प्रिलिमिनरी पेपर्स) जमा किए थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख