return to news
  1. HCL Tech Q1 Results: जून तिमाही में 30% बढ़ा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों के लिए ₹12 का डिविडेंड घोषित

मार्केट न्यूज़

HCL Tech Q1 Results: जून तिमाही में 30% बढ़ा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों के लिए ₹12 का डिविडेंड घोषित

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 18:24 IST

सारांश

HCL Tech Q1 Results: मार्च तिमाही के मुकाबले मुनाफे में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इस बीच आज यह स्टॉक BSE पर 5.02 फीसदी बढ़कर 1221 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

शेयर सूची

HCL Tech Q1

HCL Tech ने अपने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

HCL Tech Q1 Results: आईटी सेक्टर की कंपनी HCL Tech ने आज 13 जुलाई को FY27 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 30.32 फीसदी बढ़कर ₹4,624 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹3,843 करोड़ रुपये था। वहीं, मार्च तिमाही के मुकाबले मुनाफे में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इस बीच आज यह स्टॉक BSE पर 5.02 फीसदी बढ़कर 1221 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech के रेवेन्यू में 14% की बढ़ोतरी

HCL Tech का ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू जून तिमाही में 13.94% बढ़कर ₹34,579 करोड़ हो गया, जबकि FY26 की पहली तिमाही (Q1) में यह ₹30,349 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले (QoQ) रेवेन्यू में 1.76% की बढ़ोतरी हुई। मार्च तिमाही में यह आंकड़ा ₹33,981 करोड़ था। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 16.9% रहा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना गाइडेंस भी बरकरार रखा है। HCLTech को उम्मीद है कि पूरे साल में उसका रेवेन्यू स्थिर मुद्रा (Constant Currency) के आधार पर 1% से 4% तक बढ़ेगा। वहीं, EBIT मार्जिन 17.5% से 18.5% के बीच रहने का अनुमान है।

AI कारोबार और बड़े डील्स से मिला सहारा

कंपनी ने तिमाही के दौरान 2.4 अरब डॉलर के नए डील हासिल किए। इसमें Mercedes-Benz के साथ 1.14 अरब डॉलर की बड़ी AI डील भी शामिल है। HCLTech का एडवांस्ड AI बिजनेस भी लगातार मजबूत हो रहा है। इस सेगमेंट से कंपनी को 171 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू मिला, जो पिछली तिमाही की तुलना में 10.6% और सालाना आधार पर 62.1% अधिक है। कंपनी के CEO और MD सी. विजयकुमार ने कहा कि AI आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग से HCLTech को लगातार नए बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं।

12 रुपये का डिविडेंड घोषित

HCL टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया है। कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए कंपनी के ₹2 वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।" इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई 2026 तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 27 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख