return to news
  1. Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से बाजार पर दबाव, इन 3 वजहों से टूटा मार्केट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से बाजार पर दबाव, इन 3 वजहों से टूटा मार्केट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 19, 2026, 12:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: कच्चे तेल की कीमतें पिछले सत्र की तेज उछाल के बाद मजबूती बनाए हुए हैं। निवेशकों को आशंका है कि United States और Iran के बीच तनाव या टकराव बढ़ने से सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से तेल की कीमतों में तेजी देखी गई।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण स्थिति में है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 फरवरी को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 824.40 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 82,914.07 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 243.40 अंक टूटकर 25,575.95 के स्तर पर आ गया है। आज की इस गिरावट के साथ मार्केट में लगातार 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। आइए जानते हैं बाजार में इस गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मुनाफावसूली

19 फरवरी को बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसकी वजह यह रही कि बाजार लगातार तीन दिनों तक चढ़ चुका था, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा बुकिंग शुरू कर दिया। 16 में से 13 बड़े सेक्टर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। वहीं, स्मॉल-कैप शेयरों में करीब 0.1% और मिड-कैप शेयरों में लगभग 0.4% की गिरावट देखी की गई।

पिछले तीन सत्रों में निफ्टी और सेंसेक्स करीब 1.4% चढ़े थे। यह तेजी दिसंबर तिमाही के नतीजों के कारण आई थी, जो कुल मिलाकर उम्मीदों के मुताबिक रहे। हालांकि, लेबर कोड से जुड़े एक बार के खर्च (one-time charges) का असर भी कंपनियों के नतीजों में दिखा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक अभी पैसे लगाने में सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कमाई के आंकड़ों में सुधार से कुल मिलाकर माहौल सकारात्मक है, लेकिन निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव और कंसोलिडेशन बना रह सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

कच्चे तेल की कीमतें पिछले सत्र की तेज उछाल के बाद मजबूती बनाए हुए हैं। निवेशकों को आशंका है कि United States और Iran के बीच तनाव या टकराव बढ़ने से सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से तेल की कीमतों में तेजी देखी गई।

ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के साथ करीब 70.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि पिछले सत्र में इसमें 4.35% की उछाल आई थी। वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल करीब 65.10 डॉलर प्रति बैरल पर रहा और बुधवार की लगभग 4.6% की बढ़त को काफी हद तक संभाले रखा।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण स्थिति में हैं, जहां एक ओर वार्ता तो चल रही है लेकिन दूसरी ओर बड़े पैमाने पर सैन्य लामबंदी हो रही है। ईरानी विदेश मंत्री ने वार्ता के बाद कहा कि दोनों पक्ष "मार्गदर्शक सिद्धांतों" के एक सेट पर सहमत हुए हैं, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है।

दूसरी ओर अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति काफी बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी सेना इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर संभावित हमलों के लिए तैयार है। दूसरी ओर ईरान ने भी अपने परमाणु केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख