return to news
  1. Whirlpool Share Price: लगा 20% का लोअर सर्किट, क्यों आया अचानक ऐसा भूचाल? मूल कंपनी कम करने वाली है हिस्सेदारी

मार्केट न्यूज़

Whirlpool Share Price: लगा 20% का लोअर सर्किट, क्यों आया अचानक ऐसा भूचाल? मूल कंपनी कम करने वाली है हिस्सेदारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 30, 2025, 11:58 IST

सारांश

Whirlpool Share Price: व्हर्लपूल इंडिया के शेयरों में आज 20% का लोअर सर्किट लगा। Whirlpool Corp ने अपने चौथी क्वार्टर के इनकम रिजल्ट्स में कहा कि उसे इस डील से $550 मिलियन से $600 मिलियन की नेट कैश आय की उम्मीद है और यह डील 2025 के बीच या अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

शेयर सूची

कंपनी ने सितंबर 2024 क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 40.13% की तेजी के साथ ₹53.53 करोड़ की बढ़त दर्ज की थी।

कंपनी ने सितंबर 2024 क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 40.13% की तेजी के साथ ₹53.53 करोड़ की बढ़त दर्ज की थी।

Whirlpool Share Price Today: 30 जनवरी यानी कि आज शेयर मार्केट में व्हर्लपूल के शेयरों में मानो भूचाल सा आ गया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर Whirlpool of India के शेयर 20% गिरकर 1262.15 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। दरअसल व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन जो कि Whirlpool of India की मूल कंपनी (Parent Company) है, ने अपनी हिस्सेदारी कम करने की बात कही है, जिसके बाद से Whirlpool of India के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। Whirlpool of India के शेयरों पर 20% का लोअर सर्किट लग गया है। कंपनी ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज (BSE और NSE) को अपनी फाइलिंग में कहा, ‘आज, अपने चौथे क्वार्टर की इनकम जारी करने के साथ, व्हर्लपूल कॉरपोरेशन ने Whirlpool of India Ltd. में अपने ओनरशिप इंटरेस्ट को बेचने के अपने इरादे का ऐलान किया।’ 2025 के बीच या अंत तक लगभग 20% तक अपनी ओनरशिप इंटरेस्ट बेच सकता है, अभी Whirlpool of India Ltd. में 51% ओनरशिप Whirlpool Corporation की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फाइलिंग में कहा गया है कि व्हर्लपूल इंडिया व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन के पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा बना रहेगा, और कंपनी का मानना है कि व्हर्लपूल इंडिया के पास ग्रोथ के लिए एक मजबूत लॉन्ग टर्म ट्रैजेक्टरी है।

कंपनी ने कहा, ‘हम प्रत्याशित बिकवाली का इरादा रखते हैं जिससे व्हर्लपूल इंडिया को लगातार ग्रो होने वाली इंडस्ट्री कंडीशन्स के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिले, जिससे व्हर्लपूल इंडिया त्वरित विकास (एक्सिलरेटेड ग्रोथ) पर फोकस कर सके और बिजनेस में आगे इन्वेस्ट करने के लिए इसको मदद मिले। स्थायी ब्रांड लाइसेंस और टेक्नॉलजी एग्रीमेंट्स, साथ ही ट्रांजिशन कमिटमेंट्स, भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक के रूप में व्हर्लपूल के बिजनेस ऑपरेशन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ का सपोर्ट करना जारी रखेंगे।’ व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन ने अपने चौथे क्वार्टर के इनकम रिजल्ट्स में कहा कि उसे इस डील से $550 मिलियन से $600 मिलियन की नेट कैश फायदा होने की उम्मीद है और यह सौदा 2025 के बीच से अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। मूल कंपनी की फिलहाल इंडियन यूनिट में 51% हिस्सेदारी है। पिछले साल, व्हर्लपूल कॉर्प ने कर्ज कम करने के लिए इंडियन यूनिट में 24% हिस्सेदारी लगभग 468 मिलियन डॉलर में बेची थी।

कैसे थे व्हर्लपूल इंडिया Q2 रिजल्ट्स

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स निर्माता ने सितंबर 2024 क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 40.13% की तेजी के साथ ₹53.53 करोड़ की बढ़त दर्ज की थी। व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के जुलाई-सितंबर क्वार्टर के दौरान 38.20 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख