मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड October 06, 2026, 08:07 IST
सारांश
आज दो मेनबोर्ड आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस फाइनलाइज हो रहे हैं। विशाल निर्मित और नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी आईपीओ में अगर आपने भी दांव लगाया है, तो आसान से स्टेप्स में आप इसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आज दो आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस होंगे फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)
प्राइमरी मार्केट में आज दो मेनबोर्ड आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस फाइनलाइज होने जा रहे हैं। विशाल निर्मित और नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी आईपीओ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे और आज इन दोनों आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट तय किया जाना है। दोनों कंपनियां क्या करती हैं, दोनों का बिजनेस कितना बड़ा है और कैसे आप आसान से स्टेप्स में एनएसई, बीएसई और केफिनटेक पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं, चलिए समझते हैं। दोनों ही आईपीओ को लेकर निवेशकों में कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिला था, ऐसे में दोनों की लिस्टिंग से बंपर मुनाफे की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
विशाल निर्मिति आईपीओ 178 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 145 करोड़ रुपये के 65.91 लाख नए शेयरों का इश्यू और 33 करोड़ के 15 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। इसकी लिस्टिंग की संभावित डेट 8 अक्टूबर तय की गई है। विशाल निर्मिति आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 208 से 220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया।
नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी आईपीओ 108.35 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 108.35 करोड़ रुपये के 1.45 करोड़ नए शेयरों का इश्यू है। नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी आईपीओ भी 8 अक्टूबर को लिस्ट होगा। नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 70 से 75 रुपये प्रति शेयर तय किया गया।
विशाल निर्मिति आईपीओ 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 5 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:54:18 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.75 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 1.33 गुना और NII कैटेगरी में 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
वहीं नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी आईपीओ 2.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 5 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:53:49 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 4.07 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 1.06 गुना और NII कैटेगरी में 2.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
1994 में बनी विशाल निर्मिति लिमिटेड (पहले सेजल फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड) एक सिविल इंजीनियरिंग, मैनुफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह मुख्य रूप से रेलवे के लिए प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) स्लीपर, प्री-कास्ट और प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट प्रोडक्ट बनाने और बेचने का काम करती है। साथ ही, यह पंपेड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स (PSPs) के लिए माइल्ड स्टील (MS) पाइप, लाइनर और पेनस्टॉक पाइप बनाने और लगाने का काम भी करती है। कंपनी रेलवे, रिन्यूएबल पावर और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई और सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विस भी देती है।
अप्रैल 2022 में बनी, नित्याज जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड भारत में लैब-ग्रोन डायमंड जड़ी सोने की ज्वेलरी की डिजाइन, मैनुफैक्चरिंग और बिक्री का काम करती है। कंपनी एक इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल के जरिए काम करती है, जिसमें ऑर्गनाइज्ड रिटेलर्स, स्टैंडअलोन रिटेलर्स और होलसेलर्स को B2B मैनुफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन शामिल है। इसके साथ ही, यह अपनी सब्सिडियरी, अयानी डायमंड्स एंड ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड (अयानी) के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंचने वाले (D2C) ओमनीचैनल रिटेल ऑपरेशन भी चलाती है। कंपनी के कामकाज में रॉ मटीरियल की खरीद, प्रोडक्ट डिजाइन, मैनुफैक्चरिंग, क्वॉलिटी कंट्रोल, डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रांडेड रिटेल शामिल हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख