return to news
  1. इन दो वजहों से बैंकिंग शेयरों में लौटी तूफानी तेजी, 1% से ज्यादा उछल गया बैंक निफ्टी

मार्केट न्यूज़

इन दो वजहों से बैंकिंग शेयरों में लौटी तूफानी तेजी, 1% से ज्यादा उछल गया बैंक निफ्टी

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड October 05, 2026, 12:23 IST

सारांश

सोमवार पांच अक्टूबर को बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में नए CEO के अप्वाइंटमेंट से लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता खत्म हुई है।

banking-stocks-rally-hdfc-icici-kotak-

बैंकिंग शेयरों में नए सीइओ के एलान और मजबूत बिजनेस अपडेट से तेजी आई।

5 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में ज्यादातर बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में नए सीइओ के अप्वाइंटमेंट और दूसरी तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट्स ने बाजार के सेंटीमेंट को मजबूत बनाया। सुबह के कारोबार में निफ्टी बैंक 1.4% उछलकर 55,192.65 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इस दौरान HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, AXIS बैंक, यस बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक टॉप गेनर्स में शामिल रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मुनाफावसूली की वजह से कुछ शेयर लाल निशान में भी फिसल गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC बैंक में नए लीडर और डिपॉजिट्स में बढ़त

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी एमडी और सीइओ बनाने का एलान किया है। उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर 2026 से तीन साल के लिए होगा। बैंक ने अपने दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट भी जारी किए हैं। सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का एवरेज डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 16.8% बढ़कर 31,66,500 करोड़ रुपये हो गया। वहीं ग्रॉस एडवांसेज 16.3% बढ़कर करीब 32,19,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। सोमवार को बैंक का शेयर दो% चढ़ा और एक% से ज्यादा गिरा।

कोटक महिंद्रा बैंक और ICICI बैंक के अपडेट्स

कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को 1 जनवरी 2027 से तीन साल के कार्यकाल के लिए बैंक का नया एमडी और सीइओ अप्वाइंट किया है। इस एलान के बाद सुबह के सेशन में बैंक का शेयर करीब 1.5% तक उछल गया। दूसरी तरफ ICICI बैंक ने सिद्धार्थ मिश्रा को 14 अक्टूबर 2026 से पांच साल के लिए एमडी और सीइओ अप्वाइंट किया है। इसके अलावा ICICI बैंक को मुंबई ईस्ट कमिश्नरेट से 2,29,14,35,396 रुपये की GST मांग का कारण बताओ नोटिस मिला है। यह नोटिस मिनिमम बैलेंस रखने वाले ग्राहकों की सर्विस से जुड़ा है। सोमवार को ICICI बैंक का शेयर 1% चढ़ा और फिर 0.50% नीचे आया।

यस बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक भी चमके

यस बैंक ने दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया कि उसका डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 19.5% बढ़कर 3,54,084 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान बैंक के लोन और एडवांसेज में 23.8% की बढ़त दर्ज की गई और यह 3,09,675 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। हालांकि बैंक का CASA रेशियो घटकर 30% रह गया जो पिछले साल 33.7% था। यस बैंक के शेयर में कारोबार के दौरान 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रदर्शन भी दूसरी तिमाही में काफी शानदार रहा। बैंक का डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 28.6% बढ़कर 1,70,460 करोड़ रुपये हो गया। वहीं बैंक का ग्रॉस एडवांसेज 27.9% बढ़कर 1,50,290 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन मजबूत नतीजों के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर बैंक का शेयर 3.5% तक उछल गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख