return to news
  1. L&T के लिए बड़ी खबर! Power Transmission बिजनेस को मिले भारत और विदेशों से कई ऑर्डर, शेयर उछले

मार्केट न्यूज़

L&T के लिए बड़ी खबर! Power Transmission बिजनेस को मिले भारत और विदेशों से कई ऑर्डर, शेयर उछले

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 05, 2026, 10:46 IST

सारांश

इन नए ऑर्डर्स से लार्सन एंड टुब्रो के पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस की ऑर्डर पाइपलाइन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खासकर सउदी अरब, UAE और भारत जैसे बाजारों में पावर ट्रांसमिशन और रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट कंपनी के लिए भविष्य के कारोबार के अवसर बढ़ा सकते हैं।

शेयर सूची

LT
--
एलएंडटी

L&T को मिले कई बड़े ऑर्डर, सउदी अरब से UAE तक फैला कारोबार (Photo: Shutterstock)

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro,L&T) के शेयरों में कुछ तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में एलएंडटी के शेयर 1.40% यानी कि 50 रुपये के आस-पास चढ़कर 3,736.10 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। कंपनी ने आज जानकारी दी कि ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन (PT&D) बिजनेस को भारत और विदेशों में कई ईपीसी ऑर्डर मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स का संबंध पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड तक पहुंचाने से है। कंपनी के मुताबिक, उसे सउदी अरब में 380 kV ट्रांसमिशन और सबस्टेशन सेगमेंट्स में ऑर्डर मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए वहां ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी की ग्रिड में बेहतर तरीके से एंट्री कराने में मदद मिलेगी। इससे सउदी अरब के पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UAE में भी मिला नया ऑर्डर

एलएंडटी के पीटीएंडडी बिजनेस ने यूएई में भी एक ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी को वहां 132/11 kV सबस्टेशन्स बनाने और उनसे जुड़े केबलिंग वर्क्स का काम मिला है, हालांकि प्रेस रिलीज में इन ऑर्डर्स की अलग-अलग वैल्यू का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इन्हें मेगा ऑर्डर्स की कैटेगरी रखा गया है।

भारत में विशाखापट्टनम प्रोजेक्ट

विदेशी बाजारों के अलावा एलएंडटी को घरेलू बाजार में भी बड़ा काम मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे एक प्रमुख निजी क्षेत्र के डेवलपर से विशाखापट्टनम में ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने का ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट में ट्रांसमिशन लाइन्स और सबस्टेशन्स दोनों शामिल हैं।

रिन्यूएबल एनर्जी और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

एलएंडटी के पीटीएंडडी बिजनेस के लिए ये ऑर्डर ऐसे समय में आए हैं, जब दुनियाभर में बिजली के ग्रिड को मजबूत करने और रिन्यूएबल एनर्जी को मौजूदा पावर नेटवर्क में जोड़ने की जरूरत बढ़ रही है। कंपनी के पीटीएंडडी प्रमुख जोजी सेबेस्टियन ने कहा कि इन ऑर्डर्स से कंपनी की इंजीनियरिंग और एग्जिक्यूशन कैपेबिलिटीज और अलग-अलग देशों में कॉम्प्लेक्स पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की क्षमता दिखाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रिड मजबूती, रिन्यूएबल एनर्जी इंटिग्रेशन और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ रही है।

L&T का पीटीएंडडी बिजनेस क्या करता है?

एलएंडटी का पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में ईपीसी यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज देता है। कंपनी ट्रांसमिशन लाइन्स, सबस्टेशन्स, अंडरग्राउंड केबल नेटवर्क्स, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स और इंफ्रास्ट्रक्चर इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे कामों में एंड टू एंड सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक एलएंडटी एक 32 बिलियन डॉलर की इंडियन मल्टीनेशनल कंपनी है, जो ईपीसी प्रोजेक्ट्स, हाइ-टेक मैनुफैक्चरिंग, प्रोडक्ट्स और सर्विसेज समेत कई सेक्टरों में बिजनेस करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख