return to news
  1. ONGC, Vedanta, Nestle, Sun Pharma... देखें, कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी Q3FY25 के नतीजे

मार्केट न्यूज़

ONGC, Vedanta, Nestle, Sun Pharma... देखें, कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी Q3FY25 के नतीजे

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 31, 2025, 12:10 IST

सारांश

Q3FY25 Results: शुक्रवार को 130 से ज्यादा कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए अपनी आमदनी का ब्योरा जारी करेंगी।

फरवरी के आखिर तक चलेगा तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने का सिलसिला।

फरवरी के आखिर तक चलेगा तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने का सिलसिला।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे रिलीज करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 31 जनवरी को 130 से ज्यादा कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इनमें सरकारी तेल और गैस उत्पादक और निर्यातक ONGC (Oil & Natural Gas Corporation), अनिल अग्रवाल की खनन कंपनी Vedanta, FMCG कंपनी Nestle, फार्मासूटिकल कंपनी Sun Pharmaceutical Industries, पब्लिक सेक्टर लेंडर Punjab National Bank, कन्ज्यूमर पैकेज्ड गुड्स कंपनी Marico, पब्लिक सेक्टर यूनिट Bandhan Bank, पवन ऊर्जा सर्विस प्रोवाइडर Inox Wind और इंजिनियरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी Texmaco Rail & Engineering जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इनके अलावा प्राइवेट सेक्टर लेंडर IndusInd Bank, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी LIC Housing Finance, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Poonawalla Fincorp, प्राइवेट हॉस्पिटल नेटवर्क Aster DM Healthcare, प्राइवेट सेक्टर बैंक City Union Bank, फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर Cholamandalam Investment and Finance Company, कमर्शल बैंक Karnataka Bank, होम लोन कंपनी Aptus Value Housing Finance India और माइक्रोफाइनेंस लेंडर Equitas Small Finance Bank भी शुक्रवार को तीसरी तिमाही की अपनी आमदनी का ब्योरा देंगे।

L&T को बंपर मुनाफा, रेकॉर्डतोड़ ऑर्डर

इससे पहले गुरुवार को इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंजिनियरिंग कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में अपने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 14% इजाफे की रिपोर्ट दी थी जो ₹3,359 करोड़ रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹2,947 करोड़ रहा था।

कंपनी को यह मुनाफा ऑपरेशन्स की आमदनी में बढ़त के दम पर हासिल हुआ है। ऑपरेशन्स से आमदनी में कंपनी को 17% बढ़त हासिल हुई है। यह इस तिमाही में ₹64,668 करोड़ रही जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹55,128 करोड़ थी। वहीं, 31 दिसंबर, 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹5,64,223 करोड़ पर पहुंच गई थी।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एसएन सुब्रमण्यन ने कहा है कि यह तिमाही कंपनी के लिए मजबूत सिरे पर पूरी हुई। कंपनी के इतिहास में एक तिमाही में पहली बार इतने ऑर्डर बुक किए गए। इससे ऑर्डर बुक अपने रेकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख