return to news
  1. Vedanta Dividend: वेदांता के शयरों पर नजर, डिविडेंड देने की तैयारी में कंपनी, बोर्ड मीटिंग आज

मार्केट न्यूज़

Vedanta Dividend: वेदांता के शयरों पर नजर, डिविडेंड देने की तैयारी में कंपनी, बोर्ड मीटिंग आज

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 23, 2026, 09:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Vedanta Dividend: इस बैठक में 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश पर विचार और अप्रूव किया जाएगा। माइनिंग सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए शनिवार, 28 मार्च को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है।

शेयर सूची

डिविडेंड

वेदांता के शेयरों पर आज टिकी नजर

सोमवार को होने वाली बोर्ड बैठक से पहले वेदांता लिमिटेड के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रहेगी। इस बैठक में 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश पर विचार और अप्रूव किया जाएगा। माइनिंग सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए शनिवार, 28 मार्च को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में 16 रुपये और जून में 7 रुपये का इंटरिम डिविडेंड दिया था। वेदांता नियमित डिविडेंड पेआउट के लिए लोकप्रिय है, जिसकी सालाना डिविडेंड यील्ड 6% से अधिक है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह ग्रुप प्राकृतिक संसाधनों के विविध क्षेत्रों में काम करता है और जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, एल्युमीनियम, लौह अयस्क और तेल एवं गैस जैसे खनिजों की खोज, निष्कर्षण और प्रोसेसिंग में लगा हुआ है। संस्थापक और अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा है कि डिविडेंड नीति हमेशा वेदांता ग्रुप का अभिन्न अंग रहेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं डिविडेंड के लिए जीता हूं।’ प्रमोटर्स ग्रुप के पास मुंबई स्थित इस कंपनी में 56.38% हिस्सेदारी है।

वेदांता शेयरों का प्रदर्शन

शेयर मार्केट खुलने पर आज वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 1.81% यानी कि 12.20 रुपये की गिरावट देखी गई। पिछले एक सप्ताह में वेदांता लिमिटेड के शेयर 4.45% यानी कि 30.75 रुपये तक गिरे हैं। वहीं एक महीने में शेयरों में 3.72% यानी कि 25.50 रुपये तक की गिरावट देखी गई। वहीं एक साल में कंपनी के शेयरों में 41% यानी कि 191.92 रुपये तक की उछाल देखी गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख