return to news
  1. Vedanta Dividend: शेयरधारकों को फिर मिलेगा डिविडेंड! 8 अक्टूबर को बोर्ड लेगा फैसला

मार्केट न्यूज़

Vedanta Dividend: शेयरधारकों को फिर मिलेगा डिविडेंड! 8 अक्टूबर को बोर्ड लेगा फैसला

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 06, 2026, 09:30 IST

सारांश

वेदांता ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि अगर 8 अक्टूबर की बैठक में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो इसकी रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2026 होगी। रिकॉर्ड डेट का इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया जाता है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड पाने का अधिकार मिलेगा।

शेयर सूची

Vedanta

Vedanta अपने निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है।

Vedanta Limited के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी इसी हफ्ते वित्त वर्ष 2026-27 के पहले अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लेने वाली है। वेदांता के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 8 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा। इस बीच आज 06 अक्तूबर को शुरुआती कारोबार में वेदांता के शेयरों में खरीदारी नजर आई। यह स्टॉक BSE पर 1.08 फीसदी बढ़कर 257.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह डिविडेंड इसलिए भी खास है क्योंकि जून 2026 में ग्रुप की कंपनियों के चार अलग-अलग संस्थाओं में डीमर्जर के बाद यह पहली बार होगा, जब वेदांता अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देगी।

14 अक्टूबर हो सकती है रिकॉर्ड डेट

वेदांता ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि अगर 8 अक्टूबर की बैठक में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो इसकी रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2026 होगी। रिकॉर्ड डेट का इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया जाता है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड पाने का अधिकार मिलेगा। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के पात्र शेयरधारकों के नाम रिकॉर्ड में होने चाहिए। हालांकि, डिविडेंड की वास्तविक रकम कितनी होगी, इसका फैसला 8 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड बैठक में ही होगा।

2023 से ₹140 प्रति शेयर का डिविडेंड

वेदांता अपने निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है। फरवरी 2023 से अब तक कंपनी ने कुल ₹140 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी 2007 से हर साल डिविडेंड देती रही है। मई 2022 में वेदांता ने अपना अब तक का सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। उस समय कंपनी ने ₹31.5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

FY26 में तीन बार दिया डिविडेंड

वित्त वर्ष 2025-26 में भी वेदांता ने अपने शेयरधारकों को तीन बार अंतरिम डिविडेंड दिया था। जून 2025 में ₹7, अगस्त 2025 में ₹16 और मार्च 2026 में ₹11 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया। इस तरह FY26 में कंपनी ने कुल ₹34 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया। इसके अलावा, कंपनी ने 2008 में शेयरधारकों को 1:1 बोनस शेयर भी जारी किया था।

25.4 लाख रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी

वेदांता के शेयरधारकों में बड़ी संख्या रिटेल निवेशकों की भी है। जून तिमाही के अंत में करीब 25.4 लाख रिटेल शेयरधारकों के पास कंपनी की 13.69 फीसदी हिस्सेदारी थी। यहां रिटेल शेयरधारकों से मतलब ऐसे निवेशकों से है जिनकी अधिकृत शेयर पूंजी ₹2 लाख तक थी। सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग अभी सामने नहीं आई है। जून तिमाही के अंत में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.72 फीसदी थी। म्यूचुअल फंड्स के पास 4.6 फीसदी और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC के पास 4.55 फीसदी हिस्सेदारी थी।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

Vedanta के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में है। पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 3 फीसदी गिरा है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसके शेयरों का 52-वीक हाई 360.70 रुपये और 52-वीक लो 167.67 रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख