return to news
  1. Wipro Q2 Results: विप्रो ने डील्स जीतने में तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन कमाई की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन

मार्केट न्यूज़

Wipro Q2 Results: विप्रो ने डील्स जीतने में तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन कमाई की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 16, 2025, 16:15 IST

सारांश

Wipro Q2 Results: आईटी दिग्गज विप्रो ने दूसरी तिमाही में ₹32.5 अरब का मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल से थोड़ा ज्यादा है। कंपनी को 90% ज्यादा बड़ी डील्स मिली हैं, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि, अगली कंपनी ने ऐसी बात बता दी है, जो टेंशन वाली है।

wipro-q2-fy26-results-deal-wins-record-high-weak-guidance-know-profit-results

विप्रो के Q2 नतीजे आ गए हैं।

Wipro Q2 Results: भारत की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो ने 16 अक्टूबर को अपनी दूसरी तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार के नतीजे निवेशकों के लिए एक मिली-जुली तस्वीर पेश कर रहे हैं। एक तरफ जहां कंपनी ने बड़ी डील्स हासिल करने में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू ग्रोथ की धीमी रफ्तार और भविष्य के लिए कमजोर अनुमान ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

विप्रो ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में ₹32.5 अरब ($365.6 मिलियन) का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 1.2% की मामूली बढ़त है, लेकिन पिछली तिमाही (QoQ) के मुकाबले 2.5% कम है। कंपनी का कुल रेवेन्यू (Gross Revenue) ₹227 अरब रहा, जिसमें सालाना आधार पर 1.8% की बढ़त देखी गई। यह आंकड़े बताते हैं कि कंपनी मुनाफा तो कमा रही है, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार अभी भी धीमी है।

डील्स की लगी लॉटरी

इस तिमाही के नतीजों में अगर कोई सबसे बड़ी और चमकदार बात है, तो वह है कंपनी का डील्स जीतने का प्रदर्शन। विप्रो ने दूसरी तिमाही में $2.9 अरब की बड़ी डील्स हासिल की हैं, जो पिछले साल की तुलना में 90.5% ज्यादा है। यह एक असाधारण आंकड़ा है और यह दिखाता है कि कंपनी बाजार में बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स हासिल करने में सफल हो रही है। यह मजबूत डील बुकिंग कंपनी के भविष्य के रेवेन्यू के लिए एक बहुत ही पॉजिटिव सिग्नल है।

फिर किस बात की है टेंशन?

अच्छी डील बुकिंग के बावजूद, जिस बात ने निवेशकों को सबसे ज्यादा निराश किया है, वह है अगली तिमाही (दिसंबर 2025 में समाप्त होने वाली तिमाही) के लिए कंपनी का पूर्वानुमान। विप्रो ने अनुमान लगाया है कि अगली तिमाही में उसके आईटी सेवा कारोबार में (-)0.5% से लेकर (+)1.5% तक की ही ग्रोथ (कॉन्सटेंट करेंसी टर्म में) देखने को मिल सकती है। यह बेहद कमजोर गाइडेंस है और यह बताता है कि कंपनी को निकट भविष्य में चुनौतीपूर्ण माहौल का सामना करना पड़ सकता है।

मैनेजमेंट का क्या है कहना?

कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनि पल्लिया ने कहा है कि हमारी रेवेन्यू गति मजबूत हो रही है और बुकिंग्स शानदार हैं। हमारी रणनीति स्पष्ट है, फ्लैक्सिबल बने रहना, वैश्विक बदलावों के अनुकूल ढलना और AI के साथ नेतृत्व करना। वहीं, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अपर्णा अय्यर ने कहा कि हमारी बड़ी डील बुकिंग पहले दो तिमाहियों में ही पूरे पिछले साल की बुकिंग को पार कर गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख