return to news
  1. Q2 Results: Nykaa, हीरो मोटोकॉर्प समेत इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां डिक्लेयर करेंगी अपनी आय, यहां देखें लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Q2 Results: Nykaa, हीरो मोटोकॉर्प समेत इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां डिक्लेयर करेंगी अपनी आय, यहां देखें लिस्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 13, 2024, 09:22 IST

सारांश

स्टॉक एक्सचेंजेस के अर्निंग कैलेंडर से पता चलता है कि 2,500 से ज्यादा कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025 के सेकेंड क्वार्टर का रिजल्ट अनाउंस करने के लिए तैयार हैं। अब तक, सितंबर क्वार्टर India inc. के लिए काफी हद तक निराशाजनक पीरियड रहा है, क्योंकि कंपनियां धीमी रेवेन्यू ग्रोथ और मुनाफे और मार्जिन में गिरावट से जूझ रही हैं।

Q2 Results: Nykaa, हीरो मोटोकॉर्प समेत इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां डिक्लेयर करेंगी आय

Q2 Results: Nykaa, हीरो मोटोकॉर्प समेत इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां डिक्लेयर करेंगी आय

सितंबर-क्वार्टर में किस कंपनी ने कितनी कमाई की, किसे कितना फायदा मिला और किसे कितना नुकसान पहुंचा, इन सब सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। 15 नवंबर को खत्म हो रहे इस सप्ताह के अंत तक कई दिग्गज कंपनियां अपनी सितंबर क्वार्टर रिजल्ट्स घोषित करने वाली हैं। इन्वेस्टर्स के लिए 11 नवंबर से शुरू हुआ यह सप्ताह काफी ज्यादा बिजी रहने वाला है। स्टॉक एक्सचेंजों पर अर्निंग कैलेंडर से पता चलता है कि 2,500 से अधिक कंपनियां ऑनगोइंग अर्निंग सीजन के आखिरी सप्ताह में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 (FY) की दूसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। सितंबर 2024 की क्वार्टर India inc. के लिए काफी हद तक निराशाजनक टाइम रहा है क्योंकि कंपनियां धीमी रेवेन्यू ग्रोथ और मुनाफे और मार्जिन में गिरावट से जूझ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिस्टेड कंपनियों (जिन्होंने अब तक आय की घोषणा की है) का कम्युलेटिव प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले आठ क्वार्टर्स में पहली बार गिरा है। इस सप्ताह, प्रमुख नाम जो अपने Q2 FY25 नंबर की घोषणा करेंगे, उनमें नायका, हीरो मोटोकॉर्प, हुंडई मोटर इंडियाय लिमिटेड रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

**12 नवंबर **

12 नवंबर यानी कि आज FY 2025 के सेकेंड क्वार्टर के नतीजे घोषित करने वाली प्रमुख कंपनियों में बॉम्बे डाइंग, बॉश लिमिटेड, सीईएससी लिमिटेड, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, नायका, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड, 3एम इंडिया लिमिटेड समेत अन्य शामिल हैं। स्पॉटलाइट नायका की पैरेंट कंपनी, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स पर होगी, जिसकी सितंबर क्वार्टर के लिए आय में बंपर तेजी दर्ज करने की उम्मीद है। डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ और फैशन/ईबी2बी सेगमेंट में कम घाटे के कारण नायका का नेट प्रॉफिट FY 2025 के सेकेंड क्वार्टर में तीन गुना होने का अनुमान है।

13 नवंबर

13 नवंबर को, प्रमुख कंपनियां जो अपनी सितंबर क्वार्टर की अर्निंग की घोषणा करेंगी, उनमें आयशर मोटर्स, वोडाफोन आइडिया, अपोलो टायर्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, कल्याण ज्वैलर्स, बायर क्रॉपसाइंस, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स, एस्सार शिपिंग, एनबीसीसी इंडिया, टोरेंट पावर और सन टीवी शामिल हैं। टेलीकॉम प्रमुख वोडाफोन आइडिया को सितंबर 2024 को खत्म क्वार्टर के दौरान अपना घाटा कम होने की उम्मीद है, जबकि बिक्री एक साल पहले के क्वार्टर की तुलना में सिंगल डिजिट में बढ़ने का अनुमान है। खास तौर से, वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत में पिछले एक महीने में (11 नवंबर, 2024 तक) लगभग 14% की गिरावट आई है।

14 नवंबर

हीरो मोटोकॉर्प, भारत फोर्ज, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, मुथूट फाइनेंस, डेल्हीवरी, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एचएएल, मामाअर्थ, किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटीआई, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन उन प्रमुख कंपनियों में से हैं जो सितंबर क्वार्टर के रिजल्ट्स जारी करेंगे। 14 नवंबर को दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प को सेल्स वॉल्यूम में उछाल के कारण FY 2025 के सेकेंड क्वार्टर में अच्छी अर्निंग का अनुमान है, जो पहले से ज्यादा हो सकती है। त्योहार वाले दिनों के दौरान प्रमुख शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टू-व्हीलर की मजबूत मांग से कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में मदद मिलेगी।

15 नवंबर

शुक्रवार यानी कि 15 नवंबर को केवल पांच कंपनियां अपनी कमाई की घोषणा करेंगी। इनमें हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवा थिंकलैब्स, साइजमास्टर्स टेक्नोलॉजी, एबीसी गैस आदि शामिल हैं। वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर लिमिटेड 23 नवंबर, 2024 को Q2FY25 आय की घोषणा करने वाली आखिरी कंपनी होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख