return to news
  1. Guru Nanak Jayanti 2024: बैंक, स्टॉक मार्केट...15 नवंबर को कहां- कहां होगी छुट्टी, जानें सब

मार्केट न्यूज़

Guru Nanak Jayanti 2024: बैंक, स्टॉक मार्केट...15 नवंबर को कहां- कहां होगी छुट्टी, जानें सब

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 14, 2024, 12:56 IST

सारांश

15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मोत्सव पर गुरु नानक गुरुपूरब या गुरु नानक प्रकाश उत्सव मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, स्टॉक मार्केट, बैंक बंद रहेंगे।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्मोत्सव है 15 नवंबर को

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्मोत्सव है 15 नवंबर को

गुरु नानक गुरुपूरब या गुरु नानक प्रकाश उत्सव शुक्रवार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैंक

पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, नई दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक ऑफिस बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग चालू रहेगा। ATM भी काम करेंगे।

स्टॉक मार्केट

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) शुक्रवार को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भी स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे।

MCX, NCDEX

मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह के सेशन के लिए 9 बजे से शाम को 5 बजे बंद रहेगा। शाम 5 से रात 8 बजे के बीच यह खुल जाएगा। वहीं, नैशनल कमॉडिटी ऐंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लि. बंद रहेगा।

स्कूल, सरकारी दफ्तर, निजी संगठन

कई राज्यों में स्कूल, शिक्षण संस्थान, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। कई जगहों पर निजी संस्थान भी बंद रहेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख