return to news
  1. Knack Packaging IPO: आखिरी दिन अब तक 27 गुना भरा इश्यू, 6 जुलाई को फाइनल होगा अलॉटमेंट

मार्केट न्यूज़

Knack Packaging IPO: आखिरी दिन अब तक 27 गुना भरा इश्यू, 6 जुलाई को फाइनल होगा अलॉटमेंट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 13:32 IST

सारांश

Knack Packaging ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड ₹161 से ₹170 प्रति शेयर तय किया है। कुल ₹439 करोड़ के इस आईपीओ में ₹380 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए, जबकि बाकी राशि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाई जा रही है।

Knack Packaging IPO

Knack Packaging IPO: शेयरों का अलॉटमेंट 6 जुलाई 2026 को हो सकता है।

Knack Packaging के IPO को आज निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 03 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह पब्लिक इश्यू 27.38 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक कुल 51,93,02,432 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1,89,64,018 शेयर हैं। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) ने लगाया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹439 करोड़ जुटाना चाहती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Knack Packaging IPO सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 15.93 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 80.38 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 11.45 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड - 6.73 गुना
  • टोटल - 27.38 गुना
  • (BSE, 03 Jul 2026 | 01:21:00 PM)

Knack Packaging IPO के बारे में

Knack Packaging ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड ₹161 से ₹170 प्रति शेयर तय किया है। कुल ₹439 करोड़ के इस आईपीओ में ₹380 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए, जबकि बाकी राशि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाई जा रही है।

शेयरों का अलॉटमेंट 6 जुलाई 2026 को हो सकता है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की 8 जुलाई 2026 को BSE और NSE पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इस आईपीओ का रजिस्ट्रार MUFG Intime India Private Ltd है। वहीं, Systematix Corporate Services, IDBI Capital Markets & Securities और Pantomath Capital Advisors को इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Knack Packaging का बिजनेस

Knack Packaging की स्थापना साल 2013 में हुई थी। यह कंपनी पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है और इनोवेशन, एक्सपोर्ट और पर्यावरण के अनुकूल (सस्टेनेबल) पैकेजिंग पर खास ध्यान देती है। कंपनी Printed और Laminated Woven Polypropylene (PLWPP) बैग बनाती है। इनमें Pinch Bottom, Gusset, Block Bottom और Retail Shopping Bags जैसे कई तरह के बैग शामिल हैं। ये बैग मजबूत होते हैं और अलग-अलग उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख