return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार तीसरे दिन बाजार में हरियाली, Sensex 261 अंक चढ़ा, Nifty 24270 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार तीसरे दिन बाजार में हरियाली, Sensex 261 अंक चढ़ा, Nifty 24270 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech Bajaj Finserv, Bharti Airtel, Sun Pharma और Tech Mahindra के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Axis Bank, M&M, SBIN, Kotak Mahindra Bank और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 03 जुलाई को एक बार फिर तेजी नजर आई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 261.79 अंकों की तेजी रही और यह 77763.91 के स्तर पर बंद हुआ है। एक समय पर सेंसेक्स करीब 655 अंक बढ़कर 78157.52 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी यह बढ़त गंवा दी। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 95.15 अंक बढ़कर 24270.85 के स्तर पर बंद हुआ है। आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार तेजी नजर आई। 3 दिनों में Sensex करीब 1.67 फीसदी या 1275 अंक उछल चुका है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech Bajaj Finserv समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech Bajaj Finserv, Bharti Airtel, Sun Pharma और Tech Mahindra के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Axis Bank, M&M, SBIN, Kotak Mahindra Bank और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो यह 0.13 फीसदी उछल गया।

निफ्टी रियल्टी समेत कई सेक्टर्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 2.20 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी IT, हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स में भी करीब 1.80 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।

इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, मीडिया, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

इन वजहों से लगातार तीसरे दिन चढ़ा बाजार

बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका में जून महीने की नौकरी (Jobs) से जुड़े आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। इससे यह संकेत मिला कि वहां की अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी पड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फिलहाल ब्याज दरें बढ़ाने की जल्दी में नहीं होगा। आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार रही। आज आईटी के अलावा कई अन्य सेक्टर के प्रमुख शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख