return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Groww समेत 4 नए आईपीओ, 5 कंपनियों की होगी बाजार में एंट्री

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Groww समेत 4 नए आईपीओ, 5 कंपनियों की होगी बाजार में एंट्री

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 03, 2025, 07:25 IST

सारांश

Groww की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के IPO पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। कंपनी ने मेनबोर्ड इश्यू के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 61700 करोड़ रुपये (करीब 7 अरब डॉलर) से ज्यादा हो गया है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: 3 नवंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में कुल 4 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं।

Upcoming IPOs: साल 2025 में कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए जमकर पैसा जुटाया है। यह सिलसिला अब इस हफ्ते भी जारी रहने वाला है। दरअसल, 3 नवंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में कुल 4 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इनमें 1 मेनबोर्ड और 3 SME आईपीओ शामिल हैं। इसके अलावा इस दौरान शेयर बाजार में 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी। आइए एक नजर डालते हैं कि 3-8 नवंबर के बीच आईपीओ की दुनिया में क्या होने वाला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Groww IPO

इस हफ्ते ऑनलाइन इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के आईपीओ पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। कंपनी ने मेनबोर्ड इश्यू के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 61700 करोड़ रुपये (करीब 7 अरब डॉलर) से ज्यादा हो गया है। यह पब्लिक इश्यू 4 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। कंपनी इसके जरिए 6632.30 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Groww के IPO में दो हिस्से हैं। एक फ्रेश इश्यू ₹1060 करोड़ का, और दूसरा ऑफर फॉर सेल (OFS) जिसमें पुराने शेयरहोल्डर और फाउंडर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। चारों को-फाउंडर ललित केशरे, हर्ष जैन, नीरज सिंह और ईशान बंसल प्रत्येक 10 लाख शेयर बेचेंगे। फिलहाल ये चारों मिलकर कंपनी में करीब 27.97% हिस्सेदारी रखते हैं। इसका लॉट साइज 150 शेयरों का है।

SME IPOs

SME सेगमेंट में इस हफ्ते तीन कंपनियां आईपीओ लाने जा रही हैं, जिनमें Shreeji Global FMCG, Finbud Financial Services और Curis Lifesciences शामिल हैं।

Shreeji Global FMCG IPO

श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी का 85 करोड़ रुपये का आईपीओ 4 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है और इसका प्राइस बैंड 120-125 रुपये प्रति शेयर है। खुदरा निवेशक 2000 शेयरों के लॉट में आवेदन कर सकते हैं। ये शेयर 12 नवंबर को NSE SME पर लिस्ट होने वाले हैं।

Finbud Financial Services IPO

फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज का 71.68 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 6 नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को बंद होगा। 140-142 रुपये प्रति शेयर की कीमत वाला यह आईपीओ भी फ्रेश इश्यू है, जिसके शेयर 13 नवंबर को NSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Curis Lifesciences IPO

क्यूरिस लाइफसाइंसेज का 27.52 करोड़ रुपये का इश्यू 7 नवंबर को खुलेगा और 11 नवंबर तक चलेगा। इसका प्राइस बैंड 120 रुपये से 128 रुपये प्रति शेयर है। इसकी लिस्टिंग 14 नवंबर को NSE SME पर होने की संभावना है। खुदरा निवेशकों के लिए प्रत्येक लॉट में 2000 शेयर होंगे।

इस हफ्ते 5 कंपनियों की लिस्टिंग

कंपनी का नामलिस्ट होने की तारीख
Jayesh Logistics3 नवंबर
Game Changers Texfab4 नवंबर
Orkla India6 नवंबर
Safecure Services6 नवंबर
Studds Accessories7 नवंबर
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख