return to news
  1. Upcoming IPO this week: 10 कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, 2 इश्यू में निवेश का मौका

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPO this week: 10 कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, 2 इश्यू में निवेश का मौका

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 02, 2025, 09:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Upcoming IPO: इस हफ्ते सिर्फ एक ही आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जो कि NSE SME इश्यू है। गंगा बाथ फिटिंग्स का आईपीओ 4 जून को खुलकर 6 जून को बंद होगा। इसके लिए 46-49 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा 32.65 करोड़ रुपये जुटाने का है।

IPO

Upcoming IPO: जिन कंपनियों की लिस्टिंग होगी, उनमें Leela Hotels, Scoda Tubes जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में नए हफ्ते में भी जबरदस्त हलचल दिखने वाली है। इस हफ्ते कुल 10 कंपनियों की स्टॉक मार्केट में एंट्री होगी। इसके अलावा, एक नया SME IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जिसका नाम Ganga Bath Fittings है। वहीं, 3B Films का आईपीओ खुला हुआ है। जिन कंपनियों की लिस्टिंग होगी, उनमें Leela Hotels, Scoda Tubes जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Ganga Bath fittings IPO

इस हफ्ते सिर्फ एक ही आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जो कि NSE SME इश्यू है। गंगा बाथ फिटिंग्स का आईपीओ 4 जून को खुलकर 6 जून को बंद होगा। इसके लिए 46-49 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा 32.65 करोड़ रुपये जुटाने का है।

आईपीओ के तहत 66.63 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड सीपी नल, शावर, सैनिटरी वियर, एबीएस फिटिंग, डोर हैंडल, वैनिटी, सिंक समेत कई तरह के बाथरूम एक्सेसरीज बनाती और बेचती है। कंपनी साल 2018 में इनकॉर्पोरेट हुई है।

10 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

सोमवार को दो मेनबोर्ड कंपनियों की लिस्टिंग

सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दो मेनबोर्ड कंपनियों की लिस्टिंग है। पहली कंपनी है Leela Hotels, जिसे Schloss Bangalore के नाम से जाना जाता है। कंपनी ने 435 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3500 करोड़ रुपये का फंड जुटाया।

इसके अलावा, दूसरी कंपनी है Aegis Vopak Terminals, जिसने 2800 करोड़ रुपये जुटाया है। ये दोनों आईपीओ 26 से 28 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। लीला होटल्स के आईपीओ को 4.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, एजिस वोपैक को 2.20 गुना सब्सक्राइब किया गया।

मंगलवार को 4 लिस्टिंग

मंगलवार को 4 कंपनियों की मार्केट में एंट्री होगी। इसमें एक मेनबोर्ड इश्यू है, जबकि बाकी 3 SME आईपीओ हैं। मेनबोर्ड इश्यू Prostarm Info Systems को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 97 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके लिए 95-105 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। 3 SME इश्यू में Blue Water Logistics, Nikita Papers और Astonea Labs शामिल हैं।

बुधवार को 3 कंपनियों की होगी एंट्री

बुधवार को जिन तीन कंपनियों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होगी, उनमें Scoda Tubes, Neptune Petrochemicals और NR Vandana Textile शामिल हैं। Scoda Tubes मेनबोर्ड आईपीओ है, जो कुल मिलाकर 53.78 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने इसके जरिए कुल 220 करोड़ रुपये जुटाया है, जिसका इश्यू प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर था।

शुक्रवार को 3B Films की लिस्टिंग

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 3B Films के शेयरों की लिस्टिंग होगी। यह इश्यू 30 मई को खुल चुका है, जिसमें 3 जून तक निवेश किया जा सकेगा। इसका टोटल इश्यू साइज 33.75 करोड़ रुपये है। इसके लिए 50 रुपये का इश्यू प्राइस तय किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख