return to news
  1. Upcoming Dividend Stocks: Sanofi India समेत कई कंपनियां देंगी डिविडेंड, इसी हफ्ते है एक्स-डेट

मार्केट न्यूज़

Upcoming Dividend Stocks: Sanofi India समेत कई कंपनियां देंगी डिविडेंड, इसी हफ्ते है एक्स-डेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 22, 2025, 10:42 IST

सारांश

Upcoming Dividend: कई कंपनियों अपने शेयरधारकों को डिविडेंड जारी करने की तैयारी कर रही हैं। इनके लिए एक्स-डिविडेंड डेट इसी हफ्ते आने वाला है। इसके अलावा, यहां उन कंपनियों के बारे में भी बताया गया है, जो स्टॉक स्प्लिट करने जा रही हैं। इनमें Sanofi India, Muthoot Finance, CEI Automotive India और Schaeffler India समेत कई शेयर शामिल हैं।

Sanofi India ने 117 रुपये के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।

Sanofi India ने 117 रुपये के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।

Dividend Stocks: अगर आप डिविडेंड के जरिए एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। कई कंपनियों अपने शेयरधारकों को डिविडेंड जारी करने की तैयारी कर रही हैं। इनके लिए एक्स-डिविडेंड डेट इस हफ्ते आने वाला है। इसके अलावा, यहां उन कंपनियों के बारे में भी बताया गया है, जो स्टॉक स्प्लिट करने जा रही हैं। इनमें Sanofi India, Muthoot Finance, CEI Automotive India और Schaeffler India समेत कई शेयर शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sanofi India Dividend

सनोफी इंडिया लिमिटेड ने 117 रुपये के अंतिम लाभांश की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2025 तय की गई है।

Muthoot Finance Dividend

मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने 26 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि डिविडेंड वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए है। इसके लिए जल्द ही रिकॉर्ड डेट की घोषणा की जाएगी।

Ami Organics Stock Split

एमी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू के एक इक्विटी शेयर को ₹5 प्रत्येक के दो शेयरों में स्प्लिट करने को मंजूरी दी है। इस स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2025 तय की गई है।

CIE Automotive India 2025

CIE ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड ने 7 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 23 अप्रैल 2025 है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

कंपनी का नामएक्स-डेटउद्देश्यरिकॉर्ड डेट
CIE Automotive India Ltd23-Apr-25फाइनल डिविडेंड (₹7)23-Apr-2025
Elantas Beck India Ltd23-Apr-25फाइनल डिविडेंड (₹7.5)23-Apr-2025
Schaeffler India Ltd23-Apr-25फाइनल डिविडेंड (₹28)23-Apr-2025
Colab Platforms Ltd24-Apr-25अंतरिम डिविडेंड (₹0.01)24-Apr-2025
Huhtamaki India Ltd24-Apr-25फाइनल डिविडेंड (₹2)24-Apr-2025
Sterlite Technologies Ltd24-Apr-25स्पिन ऑफ24-Apr-2025
Ami Organics Ltd25-Apr-25स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹5)25-Apr-2025
Muthoot Finance Ltd25-Apr-25अंतरिम डिविडेंड25-Apr-2025
Sanofi India Ltd25-Apr-25फाइनल डिविडेंड (₹117)25-Apr-2025

कब खरीदने पर मिलेगा फायदा?

डिविडेंड के लिए पात्र होने के लिए निवेशकों को एक्स-डिविडेंड डेट से एक दिन पहले स्टॉक खरीदना होता है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट से दो कारोबारी दिन पहले शेयर खरीदने वालों को ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। एक्स-डिविडेंड डेट या "एक्स-डेट" आम तौर पर रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले होता है। जो निवेशक एक्स-डिविडेंड डेट पर या उसके बाद स्टॉक खरीदते हैं, उन्हें डिविडेंड भुगतान नहीं मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख