return to news
  1. Titan Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 61% उछला नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 43% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Titan Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 61% उछला नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 43% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड February 10, 2026, 18:30 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Titan Q3 Results: दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 43 फीसदी YoY बढ़कर 25,416 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी समय में 17,740 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

शेयर सूची

Titan Q3 Results

Titan Q3 Results: कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1684 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

Titan Q3 Results: टाटा ग्रुप की Titan Company ने आज 10 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1684 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में बताए गए 1047 करोड़ रुपये के मुनाफे से 61 फीसदी अधिक है। कंपनी के शेयरों में आज 0.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 4267.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 3.78 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू 43 फीसदी बढ़ा

इस बीच, इस दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 43 फीसदी YoY बढ़कर 25,416 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी समय में 17,740 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBIT ₹2657 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹1627 करोड़ था, यानी सालाना 63% की बढ़ोतरी। इसी तरह EBIT मार्जिन 10.8% रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 9.3% था।

टाइटन ने बताया कि महंगे सोने के माहौल के बावजूद उसके ज्वेलरी बिजनेस में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही अन्य कंज्यूमर बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ रही, जिसकी वजह से कंपनी के कुल नतीजे मजबूत रहे।

कंपनी के मुताबिक, ज्वेलरी पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर 42% की बढ़त दर्ज की गई और यह बढ़कर 22,517 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें बुलियन और डिजिटल गोल्ड की बिक्री शामिल नहीं है। यह ग्रोथ शानदार फेस्टिव कलेक्शंस, मजबूत ब्रांड कैंपेन और असरदार एक्सचेंज ऑफर्स की वजह से आई। ऊंचे सोने के दामों के बावजूद त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की मांग मजबूत बनी रही।

कंपनी ने कहा कि भारत में घरेलू ज्वेलरी बिजनेस ने कोविड काल को छोड़कर अब तक की सबसे बेहतरीन तिमाही ग्रोथ दर्ज की। त्योहारों के सीजन में सभी ब्रांड्स के लिए किए गए आकर्षक कैंपेन, मजबूत एक्सचेंज प्रोग्राम, शादी-ब्याह की खरीदारी, फेस्टिव कलेक्शंस और आकर्षक कॉइन ऑफर्स ने बिक्री को रफ्तार दी, जबकि सोने के दाम ऊंचे बने रहे।

इस तिमाही में Tanishq, Mia और Zoya ब्रांड्स की कुल बिक्री 40% बढ़कर 19,921 करोड़ रुपये हो गई। वहीं भारत में टाइटन का कुल ज्वेलरी बिजनेस 41% की बढ़त के साथ 21,458 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Q3 FY26 में टाइटन के ज्वेलरी सेगमेंट में कुल 49 नए स्टोर्स जुड़े। इनमें भारत में 47 नए स्टोर्स शामिल हैं, जिनमें CaratLane के 24, Mia के 11, Tanishq के 10, Zoya का 1 और beYon का 1 स्टोर है। इसके अलावा Tanishq ने अमेरिका में भी दो नए स्टोर्स (बोस्टन और ऑरलैंडो) खोले।

इस दौरान सोने की हाजिर कीमतों में करीब 12% की तेजी आई। पूरे कैलेंडर ईयर में सोने ने 1979 के बाद सबसे तेज उछाल दर्ज किया, जिसकी वजह भू-राजनीतिक तनाव, ब्याज दरों में कटौती और सेंट्रल बैंकों की मजबूत खरीद रही।

वॉचेज बिजनेस की बात करें तो त्योहारों में गिफ्टिंग की मांग और एनालॉग घड़ियों की बढ़ती पसंद के चलते यह सेगमेंट 14% बढ़कर 1,295 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एनालॉग घड़ियां इस सेगमेंट की रीढ़ बनी रहीं और कंज्यूमर सेल्स में 20% की ग्रोथ दर्ज की गई। Titan, Fastrack और Sonata ब्रांड्स में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बिक्री भी मजबूत रही। हालांकि स्मार्टवॉच सेगमेंट में मांग कमजोर रही और इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 27% की गिरावट आई।

आईकेयर बिजनेस में भी अच्छी मांग देखने को मिली। वॉल्यूम में हाई सिंगल डिजिट और औसत कीमतों में मिड सिंगल डिजिट की बढ़त दर्ज हुई। लेंस और सनग्लासेस की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ रही।

इसके अलावा, महिलाओं के बैग्स के बिजनेस में वॉल्यूम और कीमत, दोनों में डबल डिजिट ग्रोथ रही। फ्रैगरेंस बिजनेस 24% बढ़ा, जिसमें Skinn और Fastrack परफ्यूम की मजबूत बिक्री का बड़ा योगदान रहा। वहीं Taneira ब्रांड की बिक्री 7% बढ़ी, जिसमें औसत कीमतों और समान स्टोर्स की बिक्री में सुधार देखने को मिला।

टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान

टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला ने कहा कि कंपनी ने तीसरी तिमाही में 40% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। त्योहारों के दौरान सभी सेगमेंट्स में ग्राहकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली, चाहे वह प्रीमियम हो या आम उपभोक्ताओं के लिए बने प्रोडक्ट्स।

उन्होंने कहा कि ज्वेलरी बिजनेस में आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स, नए कलेक्शंस और बंडल ऑफर्स की वजह से यह कंपनी की अब तक की सबसे बेहतरीन तिमाहियों में से एक रही। वॉचेज और आईकेयर बिजनेस ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही कंपनी फ्रैगरेंस, महिलाओं के बैग्स और Taneira बिजनेस में आगे निवेश कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख