return to news
  1. TCS Q2 Results: सितंबर तिमाही के नतीजे कब आएंगे? तारीख आ गई सामने, डिविडेंड पर भी नया अपडेट

मार्केट न्यूज़

TCS Q2 Results: सितंबर तिमाही के नतीजे कब आएंगे? तारीख आ गई सामने, डिविडेंड पर भी नया अपडेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 23, 2025, 15:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

TCS के शेयरों में आज 23 सितंबर को 0.34 फीसदी की गिरावट है और यह 3063.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 3 दिनों में कंपनी के शेयर करीब 3.50 फीसदी टूट चुके हैं। आज की गिरावट के साथ इसका मार्केट कैप घटकर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया।

शेयर सूची

TCS

आईटी कंपनी TCS दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार कर सकती है।

TCS Q2 Results: वित्त वर्ष 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) के नतीजों की घोषणा 9 अक्टूबर को होगी। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली है, जिसमें सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी फैसला लेगी।

TCS ने रेगुलेटरी फाइलिंग में क्या कहा?

TCS ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "आपको सूचित किया जाता है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को होगी।" बोर्ड 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट की समीक्षा करेगा।

आईटी कंपनी TCS दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार कर सकती है। फाइलिंग में कहा गया है कि अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा, जिसकी रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

IT शेयरों पर दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिससे एच1बी वीजा आवेदनों का शुल्क सालाना एक लाख अमेरिकी डॉलर तक बढ़ जाएगा। एम्प्लॉयर साइज और अन्य लागतों के आधार पर एच1बी वीजा शुल्क अभी तक लगभग 2000 अमेरिकी डॉलर से 5000 अमेरिकी डॉलर तक था। ये वीजा 3 साल के लिए वैलिड होते हैं और इन्हें अगले 3 वर्षों के लिए रिन्यू किया जा सकता है। अमेरिकी सरकार के इस फैसले के बाद आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।

TCS के शेयरों का प्रदर्शन

TCS के शेयरों में आज 23 सितंबर को 0.34 फीसदी की गिरावट है और यह 3063.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 3 दिनों में कंपनी के शेयर करीब 3.50 फीसदी टूट चुके हैं। आज की गिरावट के साथ इसका मार्केट कैप घटकर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गया।

स्टॉक का 52-वीक हाई 4,494 रुपये है, जिसे इसने 10 दिसंबर 2024 को टच किया था। वहीं, यह 4 अगस्त 2025 को 2,992.05 रुपये के अपने 52-वीक लो पर था। पिछले महीने भी शेयर की कीमत में 2.66% की गिरावट आई थी। छह महीनों की अवधि में शेयरों में 15.76% की गिरावट आई है और इस साल अब तक की गिरावट 25.66% है।

TCS के Q1 नतीजे

TCS ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ₹63,437 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 1.3% अधिक है। हालांकि, स्थिर मुद्रा के आधार पर इसमें 3.1% की गिरावट आई। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन क्रमिक रूप से 30 बेसिस प्वॉइंट्स की वृद्धि के साथ 24.5% पर पहुंच गया। शुद्ध आय बढ़कर ₹12760 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.0% अधिक है, जिससे शुद्ध मार्जिन 20.1% रहा। बोर्ड ने ₹11 प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की थी, जिसकी रिकॉर्ड तिथि 16 जुलाई 2025 थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख