return to news
  1. Tata Technologies Shares: ₹1000Cr की ब्लॉक डील की खबरों के बीच 6% तक लुढ़के शेयर

मार्केट न्यूज़

Tata Technologies Shares: ₹1000Cr की ब्लॉक डील की खबरों के बीच 6% तक लुढ़के शेयर

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 29, 2025, 14:07 IST

सारांश

Tata Technologies Shares: इंजिनियरिंग सर्विसेज प्रोवाइडर Tata Technologies Ltd के शेयर्स मंगलवार को 6% तक लुढ़क गए। मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के 1.6 करोड़ शेयर्स की एक ब्लॉक डील को लेकर किए जा रहे दावों के बीच कंपनी के शेयर्स पर यह असर देखा गया। इसके पहले शुक्रवार को कंपनी ने FY25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था।

Tata Technologies ने Q4FY25 में 20% मुनाफा होने की जानकारी शेयर बाजार को दी थी।

Tata Technologies ने Q4FY25 में 20% मुनाफा होने की जानकारी शेयर बाजार को दी थी।

Tata Technologies Share Price: Tata Technologies के शेयर्स मंगलवार 29 अप्रैल को गोते खाते नजर आए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर करीब 6% तक नीचे खिसकते हुए ₹663.05 प्रति शेयर के भाव पर पहुंचने के बाद दोपहर 1:55 बजे ये 5.7% गिरावट के साथ ₹665.40 प्रति शेयर पर पहुंचे। माना जा रहा है कि मीडिया रिपोर्ट्स में ₹1000 करोड़ से ज्यादा की एक डील का ये असर बाजार में देखा गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दरअसल, CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक बड़ी ब्लॉक डील के चलते कंपनी के 1.6 करोड़ यानी करीब 3.95% इक्विटी शेयर ट्रेड हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्लॉक डील की कीमत ₹1,094 करोड़ की थी। यह भी दावा किया गया है कि इस ट्रांजैक्शन के दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमत ₹683 प्रति शेयर लगाई गई।

CNBC-TV18 की एक और पहले की रिपोर्ट के मुताबिक TGP Rise Climate Tata Technologies में अपने 1.59 करोड़ ब्लॉक डील के जरिए बेचने जा रही थी। इनकी कीमत ₹670-698.55 प्रति शेयर के बीच होने का अंदाजा लगाया जा रहा था।

इसके पहले Tata Technologies ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी और आखिरी तिमाही की अपनी कमाई का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए 20% मुनाफे की जानकारी बाजार को दी थी। साथ ही कंपनी ने बताया कि उसके शेयरहोल्डर्स को ₹11.7 का डिविडेंड भी देने का फैसला किया गया है।

चौथी तिमाही के नतीजे आने के पहले Tata Technologies को शेयर्स में गिरावट का सामना करना पड़ रहा था। Tata Technologies ने वित्तीय नतीजे जारी करते हुए बताया कि जनवरी-मार्च की तिमाही में उसे ₹189 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जबकि एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान यह ₹157 करोड़ था।

वहीं, Tata Technologies को चौथी तिमाही के दौरान ₹1286 करोड़ की कमाई हुई जबकि एक साल पहले चौथी तिमाही के दौरान उसकी कमाई ₹1301 करोड़ रही।यानी कंपनी की कमाई में 1.2% का इजाफा दर्ज किया गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख