return to news
  1. ADB के साथ समझौते के बाद Tata Power के शेयर 2% तक उछले

मार्केट न्यूज़

ADB के साथ समझौते के बाद Tata Power के शेयर 2% तक उछले

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 22, 2024, 16:22 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पेरिस समझौते के तहत भारत का साल 2030 तक 500GW अक्षय ऊर्जा उत्पादन का टारगेट है। टाटा पावर और एडीबी के बीच की डील इस दिशा में बड़ा कदम है।

पेरिस समझौते की दिशा में बड़ा कदम

पेरिस समझौते की दिशा में बड़ा कदम

टाटा पावर के शेयर्स में शुक्रवार को 2% तक की उछाल देखी गई। इसके पीछे एशियन डिवेलपमेंट बैंक के साथ किया गया समझौता एक बड़ी वजह है। टाटा पावर ने था कि अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस समझौते पर दस्तखत किए गए हैं। बाकू में CoP29 के दौरान यह ऐलान किया गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टाटा पावर ने गुरुवार को बताया था कि कंपनी ने एशियन डिवेलपमेंट बैंक के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत कई अहम प्रॉजेक्ट्स के लिए $4.25 बिलियन फाइनेंसिंग दी जाएगी।

अक्षय ऊर्जा के प्रॉजेक्ट्स पर काम

इससे पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ - साथ अक्षय और पर्यावरण के लिए साफ ऊर्जा को डिवेलप किए जा सकेगा। इसमें 966 मेगावॉट का सौर- पवन हाइब्रिड प्रॉजेक्ट, पंप स्टोरेज प्रॉजेकट और एनर्जी ट्रांजिशन, डीकार्बनाइजेशन और बैटरी स्टोरेज जैसे प्रॉजेक्ट्स शामिल रहेंगे।

कार्बन न्यूट्रल बनने की ओर

पेरिस समझौते के तहत भारत का साल 2030 तक 500GW अक्षय ऊर्जा उत्पादन का टारगेट है। टाटा पावर और एडीबी के बीच की डील इस दिशा में बड़ा कदम है। टाटा पावर के पोर्टफोलियो में बिना उत्सर्जन वाली ऊर्जा 42% है। कंपनी का प्लान साल 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का है।

उछले शेयर्स

शुक्रवार की सुबह टाटा पावर के शेयर्स 0.62% ऊपर ₹411 पर चल रहे थे। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,31,328.46 करोड़ रहा। इसके पहले 27 सितंबर को कंपनी का स्टॉक प्राइस 52 हफ्तों में सबसे ऊपर ₹494.85 पर पहुंचा था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख